लाइव न्यूज़ :

11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 18 से 20 अगस्त तक मारीशस में, सुषमा स्वराज ने 'LOGO'किया जारी

By भाषा | Updated: April 10, 2018 14:28 IST

सुषमा स्वराज ने इस मौके पर कहा कि भारत और मारीशस के बीच प्रगाढ़ रिश्ते हैं और वैश्विक पटल पर हिन्दी को आगे बढ़ाने में मारीशस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इसका उदाहरण है कि वर्ष 1976 और 1993 में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन मारीशस में किया गया है

Open in App

नई दिल्ली, 10 अप्रैल : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को  11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का 'लोगो' जारी किया जिसका आयोजन 18 से 20 अगस्त तक मारीशस में किया जाएगा। सुषमा स्वराज ने इस मौके पर कहा कि भारत और मारीशस के बीच प्रगाढ़ रिश्ते हैं और वैश्विक पटल पर हिन्दी को आगे बढ़ाने में मारीशस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इसका उदाहरण है कि वर्ष 1976 और 1993 में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन मारीशस में किया गया है और अब इस साल तीसरी बार इसका आयोजन वहां किया जायेगा । 

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के आयोजन के लिए स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय संस्थान को सभा केंद्र के रूप में चुना गया है। सम्मेलन का मुख्य विषय ' वैश्विक हिन्दी और भारतीय संस्कृति' है । इसी के आधार पर अन्य विषय भी सम्मेलन में लिये जायेंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि सम्मेलन के एक दिन पहले मारीशस में गंगा आरती का कार्यक्रम होगा । गंगा को भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना जाता है और पूरी दुनिया में भारतीय गंगा को मां का दर्जा देते हैं। सुषमा स्वराज ने बताया कि 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के दौरान एक विषय 'भोपाल से मारीशस' रखा गया है जहां भोपाल में आयोजित 10वें विश्व हिन्दी दिवस में गठित समितियां मारीशस में अपने एक साल के कामकाज का लेखाजोखा रखेंगी। 

विदेश मंत्री ने कहा कि भाषा और संस्कृति का आपस में अनूठा संबंध है और हिन्दी के विकास एवं भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन एवं संरक्षण में मारीशस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के आयोजन को लेकर मारीशस काफी उत्साहित है और हाल ही में वहां के एक शिष्टमंडल ने आकर तैयारियों की जानकारी दी थी । 

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलनों आदि का आयोजन भी किया जाएगा। 'लोगो' जारी करने के कार्यक्रम के दौरान विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह और गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू मौजूद थे । 

टॅग्स :सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतइस दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, इंतजार हुआ खत्म, सामने आई तारीख

भारतविवेक शुक्ला का ब्लॉग: दिल्ली पर फिर कायम हुआ महिला राज

ज़रा हटकेPak returned Geeta: छोरी ने गाड़े झंडे, 600 में से 411 अंक, पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने किया कमाल, नौकरी दो...

भारतHappy Women's Day 2024 Wishes: महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण