लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 115 नए मामले

By भाषा | Updated: August 31, 2021 14:40 IST

Open in App

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 115 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,572 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 57, कराईकल में 37, माहे में 16 और यानम में पांच नए मामले सामने आए। अभी 715 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 158 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 557 लोग पृथक-वास में हैं। संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,812 ही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 67 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,045 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण की दर 2.13 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.96 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 38,129 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,004 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.67 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 8.11 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है। इस बीच, स्वास्थ्य सचिव टी अरुण ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने, तीन सितम्बर को सुबह 8 बजे से पांच सितम्बर को सुबह 8 बजे तक 48 घंटे का निर्बाध टीकाकरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर