लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आज से 112 इमरजेंसी फ़ोन लाइन सेवा शुरू, इन सभी सेवाओं के लिए इस्तेमाल होगा ये नंबर, 100 नंबर की लेगा जगह

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2019 16:56 IST

100 (पुलिस) ,108 (अस्पताल) , 101 ( फायर स्टेशन), 102 (एम्बुलेंस), 1090 ( वुमन हेल्पलाइन नंबर) जैसे नंबरों को डायल करने की जगह आप सिर्फ 112 नंबर पर फोन लगाकर भी अपनी प्रोबलम बता सकते हैं। उसेक बाद अधिकारी सम्बंधित विभाग को फोन ट्रांसफर कर देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी इसका आधिकारिक उद्घाटन आज (25 सितंबर) करने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि 112 हेल्पलाइन नंबर सेवा के लागू होने के बाद 100 हेल्पलाइन नंबर को रद्द कर दिया जाएगा।

दिल्ली में आज से 112 हेल्पलाइन नंबर सेवा लागू की जाएगी। दिल्ली में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस या फिर किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) के लिए कॉल करना हो तो अब आपको 112 नंबर डायल करना होगा। यानी अब आपको दिल्ली पुलिस को भी अगर फोन करना हो तो आपको 100 की जगह 112 नंबर ही डायल करने होंगे। दिल्ली में आज से ये नियम लागू कर दिए जाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं है कि 112 हेल्पलाइन नंबर सेवा के लागू होने के बाद 100 हेल्पलाइन नंबर को रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे सरकार इस नियम को दिल्ली के खत्म कर देगी। नंबर डायल करते ही सम्बंधित एजेंसी को इसकी जानकारी मिल जाएगी। दिल्ली में गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी इसका इसका आधिकारिक उद्घाटन करने वाले हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर दिल्ली में आप कोई भी आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) के लिए 100, 101, 102, या फिर 108 पर फोन करते हैं तो उसे 112 पर ही कनेक्ट कर दिया जाएगा। इस नियम के लागू होने के बाद कंट्रोल रूम को कॉल सेंटर में बदल दिया जाएगा। 

बता दें कि 100 (पुलिस) ,108 (अस्पताल) , 101 ( फायर स्टेशन), 102 (एम्बुलेंस), 1090 ( वुमन हेल्पलाइन नंबर) जैसे नंबरों को डायल करने की जगह आप सिर्फ 112 नंबर पर फोन लगाकर भी अपनी प्रोबलम बता सकते हैं। उसेक बाद अधिकारी सम्बंधित विभाग को फोन ट्रांसफर कर देंगे। 

सरकार के इस पहल के पीछे की वजह एकदम साफ है। बहुत से लोगों को ये अलग-अलग नंबर याद रखने में दिक्कत होती थी। लेकिन अब आपको ये सारी सुविधाएं 112 नबंर डायल करने से मिल जाएंगी।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब