लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के 11 गांव पूरी तरह खाली, सीएम धामी को सौंपी गई रिपोर्ट, सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2024 09:57 IST

यह रिपोर्ट पिछले साल 137 सीमावर्ती गांवों के जमीनी सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई है। इसमें सामने आया कि 11 गांवों में कोई निवासी नहीं है। ये गांव चीन की सीमा से सटे हैं इसलिए सामरिक रूप से भी ये चिंता वाली बात है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की सीमा से सटे उत्तराखंड के गांवों से चिंताजनक रिपोर्ट सामने आईभारत-चीन सीमा के पास 11 गांव "पूरी तरह से खाली हैं और वहां कोई निवासी नहीं हैउत्तराखंड के ग्रामीण विकास और पलायन रोकथाम आयोग की रिपोर्ट

नई दिल्ली: चीन की सीमा से सटे उत्तराखंड के गांवों से चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। उत्तराखंड के ग्रामीण विकास और पलायन रोकथाम आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारत-चीन सीमा के पास 11 गांव "पूरी तरह से खाली हैं और वहां कोई निवासी नहीं है। आयोग ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को एक रिपोर्ट सौंपी जिसमेंये जानकारी दी गई है।

यह रिपोर्ट पिछले साल 137 सीमावर्ती गांवों के जमीनी सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई है। इसमें सामने आया कि 11 गांवों में कोई निवासी नहीं है। ये गांव चीन की सीमा से सटे हैं इसलिए सामरिक रूप से भी ये चिंता वाली बात है।

टीओआई ने इस रिपोर्ट के बारे में उत्तराखंड के ग्रामीण विकास और पलायन रोकथाम आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी के हवाले से बताया है कि आयोग की चार टीमों ने गांवों का जमीनी सर्वेक्षण किया था। पूरी तरह से खाली पाए गए  11 गांवों में से छह गांव, गुमकाना, लुम, खिमलिंग, सगरी धकड़ौना, सुमातु और पोटिंग, पिथौरागढ़ जिले में हैं। तीन गांव रेवाल चक कुरकुटी, फागती और लामटोल चमोली जिले में हैं। दो गांव नेलांग और जादुंग उत्तरकाशी जिले में हैं।

एसएस नेगी ने व्यक्तिगत रूप से उत्तरकाशी के दो गांवों का दौरा किया। ये गांव 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से खाली हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर सेना ने खाली कर दिया था। आज वहां सेना और आईटीबीपी की चौकियां हैं, लेकिन कोई निवासी नहीं है।

आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सरकार को उन्हें फिर से आबाद करने के लिए कई सुझाव शामिल हैं। आयोग ने उत्तराखंड सरकार को सुझाव दिया है कि पहुंच मानदंडों में ढील देकर उन क्षेत्रों में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही सीमावर्ती गांवों में मनरेगा कार्यक्रम के तहत 100 दिनों के बजाय 200 दिनों का रोजगार प्रदान करने की सलाह दी गई है। आयोग ने सरकार को निकट स्थित स्थानों को विकसित करने का भी सुझाव दिया है। 

बता दें कि केंद्र द्वारा 51 सीमावर्ती गांवों को एक क्लस्टर मानकर 'वाइब्रेंट विलेज' के रूप में चिन्हित किया गया है। 'वाइब्रेंट विलेज' केंद्र सरकार की एक अहम पहल है जिसमें चीन सीमा से सटे गांवों को विकसित करना और वहां बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीचीनभारतीय सेनाआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर