लाइव न्यूज़ :

विधानसभा में चित्रकूट और विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद समेत 11 विधेयक पारित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:55 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक-2021 और उत्‍तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक-2021 समेत कुल 11 विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गये। विधानसभा में सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित 11 विधेयक पेश किये जो ध्वनि मत से पारित हो गये। इनमें उत्‍तर प्रदेश श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक-2021, उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक 2021, उत्तर प्रदेश (द्वितीय) निरसन विधेयक-2021, उत्तर प्रदेश तृतीय निरसन विधेयक-2021, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक-2021, उत्‍तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियमन विधेयक-2021, उत्तर प्रदेश धूम्रपान निषेध (सिनेमा घर) निरसन विधेयक-2021, उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान (संशोधन) विधेयक-2021, उप्र जल संभरण तथा सीवर व्यवस्था (संशोधन) विधेयक-2021 समेत 11 विधेयक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक और उत्‍तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक-2021 में स्पष्ट किया गया है कि चित्रकूट की समस्त प्रकार की सांस्‍कृतिक और स्थापत्य संबंधी विरासत की सौंदर्यपरक गुणवत्ता को विकसित करने, अनुरक्षण और पूरी योजना का अनुश्रवण व समग्र पर्यटन का विकास करने के लिए चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद और विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। उत्‍तर प्रदेश श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद और उत्‍तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद में लगभग एक समान नियमावली बनाई गई है। दोनों परिषदों के लिए प्रशासनिक ढांचा भी बनाया गया है जिसमें मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी और कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही पदेन सदस्यों की भी नियुक्ति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर