लाइव न्यूज़ :

10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान, सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2026 14:19 IST

विजेताओं को 10 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजूरी स्पेशल मेंशन का तीन पुरस्कार गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को मिला।अगले दो-तीन महीनों में देश-विदेश के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन होगा।

नई दिल्लीः आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कार्यक्रम 14वें कनेक्शन्स मीट की शनिवार की रात दिल्ली से शुरुआत हो गई। मुख्य कार्यक्रम में 10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया गया। जूरी अवार्ड में सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर, सफीना वानी को प्रिंट रिपोर्टिंग, मेधा यादव को ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, मोहम्मद असद को प्रोड्यूसर, सौरव कुमार बोरा को भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग, अल्पेश अरविंद करकरे को भारतीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, तंजील आसिफ को इंडिपेन्डेंट रिपोर्टर डिजिटल वीडियो, हसलीन कौर को एड पर्सन और पंचानन मिश्रा को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। जूरी स्पेशल मेंशन का तीन पुरस्कार गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को मिला।

इन विजेताओं को 10 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया। कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर, मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट, सुरेश कुमार वशिष्ठ आईएएस, वीरेंद्र मिश्रा आईपीएस, कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को पब्लिस सर्विस, आनंद दत्ता और माधव शर्मा को कनेक्टिंग एलुमनी, महाराष्ट्र और बिहार को कनेक्टिंग चैप्टर, डीडी न्यूज समोसा पार्टी को कनेक्टिंग ग्रुप का पुरस्कार मिला।

रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई को इमका पिलर का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर आईआईएमसी से 50 साल पहले पास एमसी जोशी और 25 साल पहले पास 74 एलुमनी को गोल्डन और सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया।

इमका अध्यक्ष सुशील सिंह आईएएस, महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका के संपादक संतोष उरांव ने पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व डीजी केजी सुरेश, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक, पत्रकार सुप्रिय प्रसाद, मीमांसा मलिक, अखिलेश शर्मा, अनुरंजन झा, आलोक कुमार, इंद्रजीत राय, सुनील सिंह, एसपी सिंह, विभुदत्ता प्रधान, शिशिर सिन्हा, संजय मिश्रा, मोना पार्थसारथी, निगमानंद प्रुस्टी, मिहिर रंजन, रमेश चंद्रा, पीएनबी के जोनल मैनेजर राजेश कुमार, कॉरपोरेट कम्युनिकेटर ज्योति कुमार, दीपक शंकर, अंशुमन गुंजन, अरिजित बनर्जी, आनंद भूषण, हर्षेंद्र वर्धन समेत देश-विदेश से आए एलुमनी शामिल हुए। अगले दो-तीन महीनों में देश-विदेश के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन होगा।

टॅग्स :आईआईएमसीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?