लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,090 नए मामले आए, कर्नाटक में भी 277 के संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:10 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरु, 26 अक्टूबर तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के 1,090 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल मामलों की संख्या 26,97,418 हो गई है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान 15 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 36,048 तक पहुंच गई है।

पड़ोसी कर्नाटक में मंगलवार को 277 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ अबतक दर्ज मामलों की संख्या 29,86,553 हो गई है। इस अवधि में राज्य में सात लोगों की जान गई है जिन्हें मिलाकर राज्य में 38,024 लोग महामारी की भेंट चढ़ चुके हैं।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में संयुक्त अरब अमीरात से आया एक यात्री भी शामिल है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में इस अवधि के दौरान 1,326 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। अबतक राज्य में 26,48,830 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 12,540 मरीज उपचाराधीन हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 343 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अबतक 29,39,990 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 8,510 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 169 नए मामले बेंगलुरु शहर से आए। वहीं राज्य में अबतक 6.38 करोड लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 1,75,709 लोगों को मंगलवार को टीके की ख्रुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो