लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव के लिये गौतमबुद्ध जनपद में 1053 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:59 IST

Open in App

नोएडा, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हुआ। बुधवार को नामांकन के प्रथम दिन पूरे जनपद में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 1053 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया ।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिला पंचायत के लिए 44, ग्राम प्रधान के लिए 517, बीडीसी सदस्य के लिए 345 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 147 नामांकन भरे गए।

उन्होंने बताया कि नामांकन कार्यक्रम के दौरान जेवर ब्लॉक में प्रधान पद के लिये 150, बीडीसी सदस्य 74 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 20 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया । उन्होंने बताया कि वहीं बिसरख प्रखंड में प्रधान पद के लिए 148, बीडीसी 108, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 43 नामांकन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दादरी प्रखंड अंतर्गत प्रधान पद के लिए 219, बीडीसी सदस्य के लिए 163 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 84 नामांकन हुए ।

चौहान ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी वार्डों में 44 नामांकन कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय एवं सभी ब्लाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर