लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 1000 प्रोफेसरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 2, 2020 19:46 IST

सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की मध्यप्रदेश इकाई के सचिव डॉ राकेश मालवीय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के बाकी सात अन्य मेडिकल कॉलेजों के 2,300 प्रोफेसर भी शुक्रवार तक अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

Open in App

स्पष्ट प्रमोशन नीति सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए राज्य सरकार पर दबाब बनाने के लिए मध्यप्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाले करीब 1,000 प्रोफेसरों ने पिछले 48 घंटों में सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले मेडिकल प्रोफेसरों ने चेतावनी दी है कि यदि आठ जनवरी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे नौ जनवरी से ड्यूटी पर नहीं आएंगे।

सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की मध्यप्रदेश इकाई के सचिव डॉ राकेश मालवीय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के बाकी सात अन्य मेडिकल कॉलेजों के 2,300 प्रोफेसर भी शुक्रवार तक अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

उन्होंने कहा, ’’हम चाहते हैं कि राज्य सरकार हमारे लिए स्पष्ट प्रमोशन नीति लेकर आएं और 7वें वेतन आयोग में हमारे वेतन एवं पर्क्स में जो विसंगतियां हैं, उन्हें दूर करे।’’

मेडिकल प्रोफेसरों के इस कदम से नौ जनवरी से मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ये प्रोफेसर इन 13 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, एमडी और एमएस कोर्स कर रहे छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ इनसे जुड़े अस्पतालों में मरीजों को देखते भी हैं।

भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी हमादिया अस्पताल में ही रोजाना करीब 3,500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इस संबंध में मध्यप्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ कई कोशिशों के बावजूद संपर्क नहीं हो सका।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील