लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 100 नए मामले

By भाषा | Updated: February 9, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 100 नए मामले सामने आए हैं और करीब 10 महीने बाद संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों की सामूहिक इच्छा शक्ति की वजह से संक्रमण पर धीरे-धीरे जीत मिल रही है।’’

दिल्ली में संक्रमण दर में कमी आने के बाद अब यह 0.18 फीसदी है। वहीं मृतकों की संख्या 10,882 है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्लीवासियों के लिए सुखद समाचार। आज कोरोना की वजह से दिल्ली में एक भी मौत नहीं हुई। दिल्लीवासियों को बधाई। कोरोना के मामले भी कम हो चुके हैं, टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दिल्लीवालों ने कोरोना के खिलाफ बहुत कठिन लड़ाई लड़ी। हमें अब भी पूरी सावधानी बरतनी है।’’

सत्येंद्र जैन ने एक ट्वीट में कहा , ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आज किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। दिल्ली की सामूहिक इच्छा शक्ति से अब धीरे-धीरे संक्रमण पर जीत हासिल हो रही है। मैं एहतियात बरतने के लिए दिल्ली की जनता और संक्रमण से निपटने के लिए संघर्ष करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

इसी बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वी के पॉल ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों और मरीजों की मौत के मामले में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पिछले राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार देश की 70 फीसदी जनता अब भी वायरस से ‘अति संवेदनशील’ के दायरे में आती है। उन्होंने टीकाकरण के जरिए हर्ड इम्युनिटी (सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता) को हासिल करने पर भी जोर दिया।

पॉल ने कहा, ‘‘ लगातार मौत के 100 से कम मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।’’

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि अब 1,052 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,36,260 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग