लाइव न्यूज़ :

100 दिन बाद 45 वर्षीय अर्चना देवी ने कोविड महामारी को दी मात, कहा-भगवान का शुक्रिया, परिजन के कारण जिंदा हूं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2021 14:30 IST

पूरे 100 दिन बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। 45 वर्षीय अर्चना देवी कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से संक्रमित हो गई थी। उन्हें 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्चना देवी ने अपने जज्‍बे और हौसलों से कोरोना वायरस को पूरे 100 दिन बाद मात दी। इलाज लंबे समय तक स्‍टेरायड पर ही चलता रहा।अर्चना डिस्‍चार्ज होकर घर पहुंची तो परिजनों ने उनका स्‍वागत किया।

मेरठः एक ओर जहां कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो न सिर्फ कोरोना का डटकर मुकाबला कर रहे हैं बल्कि उसे मात भी दे रहे हैं।

ये हैं मेरठ की ततियाना निवासी अर्चना देवी। कोरोना के खिलाफ इन्होंने डटकर मुकाबला किया। पूरे 100 दिन बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। 45 वर्षीय अर्चना देवी कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से संक्रमित हो गई थी। उन्हें 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अर्चना देवी ने अपने जज्‍बे और हौसलों से कोरोना वायरस को पूरे 100 दिन बाद मात दी। अर्चना को डॉ. योगिता सिंह की देखरेख में मेरठ मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन आइसीयू में भर्ती करवाई गईं। बेहोशी की स्थिति में उन्हें अस्पताल लाया गया गया था। इतना ही नहीं उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 30 फीसद रह गया था।

वहीं इस मामले में जेआर-3 डॉ. रजत मिश्र ने बताया कि अर्चना के फेफड़ों में गहरा संक्रमण था. उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके चलते डेढ़ महीने तक उन्हें बाईपैप पर रखना पड़ा.इतना ही नहीं अर्चना देवी का डी-डाइमर समेत सभी इंफ्लामेटरी मार्कर भी कई गुना था।

लेकिन डॉक्टरों की देखरेख, सही इलाज और अर्चना देवी के  जिंदगी जीने के जज्बे के चलते धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार आया। कोरोना से गंभीर संक्रमित होने के बाद अर्चना का इलाज डेढ़ महीने तक बाइपैप पर चला. उनका इलाज लंबे समय तक स्‍टेरायड पर ही चलता रहा।

वहीं डॉ. योगिता सिंह ने बताया कि लंबे समय तक स्टेरायड चलने के बाद भी महिला ब्लैक फंगस से बची रही। उन्हें बीते गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान उनका आक्सीजन सैचुरेशन 94 फीसद से ज्यादा था। वहीं, अर्चना डिस्‍चार्ज होकर घर पहुंची तो परिजनों ने उनका स्‍वागत किया।

उनके सही सलामत घर पहुंचने पर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्‍होंने डाक्‍टरों का आभार व्‍यक्‍त करने के साथ ही भगवान का भी शुक्रिया अदा किया.अर्चना देवी जैसे देश दुनिया में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं कि गंभीर से गंभीर बीमारी को भी कैसे हराया जा सकता है। बस जरूरत है तो सही इलाज, थोड़ी सावधानी और हिम्मत के साथ थोडे़ साहस की।

कोलकाता के बुजुर्ग, बीमार निवासियों को घर जाकर लगाया जाएगा कोविड-19 रोधी टीका

पश्चिम बंगाल का कोलकाता नगर निगम (केएमसी) जल्द ही शहर के बुजुर्ग और बीमार निवासियों के पास उन्हें कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने जाएगा। केएमसी प्रमुख फिरहाद हाकिम ने कहा कि कोलकाता के कई निवासी 80 साल से अधिक की आयु के हैं तथा कुछ 60 साल से अधिक की आयु के हैं और गंभीर रूप से बीमार हैं।

वे कोविड टीकाकरण केंद्रों तक नहीं जा सकते हैं। विशेष अभियान के दौरान इन लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। हाकिम ने बताया कि नगर निकाय स्वास्थ्यकर्मी ऐसे लोगों के आवास पर तभी जाएंगे, यदि उनके परिवार के बाकी सभी सदस्यों ने टीका लगवा लिया होगा।

परिवार का कोई भी सदस्य नजदीक के टीकाकरण केंद्र जा सकता है और ऐसे बुजुर्ग और बीमार लोगों का नाम टीकाकरण के लिए पंजीकृत करा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ये उन लोगों को टीका लगाने की पहल है जो बुजुर्ग हैं तथा अपने घरों से बाहर नहीं आ सकते। हमने राज्य के स्वास्थ्य सचिव से बात की और इसके लिए व्यवस्था की।’’ उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियामेरठकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं