लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 13 दिन में कोविड-19 से मौत के 100 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:23 IST

Open in App

नोएडा, दो मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से मौत के पहले 100 मामले 343 दिन में सामने आए थे जबकि अगले 100 मामले 13 दिन में ही सामने आ चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह जिला राज्य के बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक हैं। जिले में कोविड-19 से 237 लोगों की मौत हो चुकी है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,261 है।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में कोविड-19 से मौत का पहला मामला 8 मई 2020 को सामने आया था, जब नोएडा के सेक्टर 22 के निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 अप्रैल 2021 को जारी आंकड़ों के अनुसार उस दिन दो रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 100 हो गई थी।

वहीं, कोविड-19 की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित गौतमबुद्ध नगर जिले में मौत के अगले 100 मामले केवल दो सप्ताह में सामने आए। महामारी के चलते शनिवार तक उत्तर प्रदेश में 13,162 जबकि देशभर में 2.15 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी