लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का तंज, 10-15 शेर गुजरात से मध्य प्रदेश भेज दीजिए

By भाषा | Updated: May 8, 2019 20:06 IST

राहुल गांधी ने यहां बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यहां सेंचुरी तैयार है। हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी सेंचुरी है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके में स्थित कुनो नेशनल पार्क को गुजरात के गिर अभयारण्य से शेर स्थानांतरित करने की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि इसमें कंजूसी मत करिये नहीं तो जैसे ही गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी, वह यह काम करेगी।

गांधी ने यहां बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यहां सेंचुरी तैयार है। हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी सेंचुरी है। 10-15 बब्बर शेर गुजरात से इधर भेज दीजिये। फायदा हो जायेगा मुरैना का। इतनी कंजूसी मत करिये और आप नहीं करेंगे तो जैसे ही गुजरात में कांग्रेस की सरकार आयेगी, हम पहला काम मुरैना को बब्बर शेर देने का कर देंगे।’’

विशेषज्ञों की सिफारिश पर गुजरात के गिर से कुछ शेरों को दूसरी बसावट के तौर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके में स्थित कुनो नेशनल पार्क में स्थानांतरित करने का आदेश उच्चतम न्यायालय ने 2013 में दिया था। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के बार-बार के आग्रह के बावजूद गुजरात सरकार द्वारा अब तक एक भी शेर मध्य प्रदेश को नहीं दिया गया है। गुजरात के गिर अभयारण्य में देश में सबसे अधिक तादाद में बब्बर शेर पाये जाते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब