लाइव न्यूज़ :

'फास्ट एंड फ्यूरियस-9' स्टार जॉन सीना को ताइवान को देश बताना पड़ा भारी, चीन से मांगी माफी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 26, 2021 10:32 IST

F9 स्टार जॉन सीना को ताइवान को एक देश बताना महंगा पड़ गया। चीनी सोशल मीडिया पर उनके इस कथन को लेकर काफी हंगामा होने के बाद उन्होंने मंगलवार को माफी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन सीना ने ताइवान को एक देश के रूप में संबोधित करने पर मांगी माफी सीना ने कहा- मैं चीन औऱ चीन के लोगों का बहुत सम्मान करता हूं जॉन सीना ने अपने फिल्म के प्रचार के दौरान ताइवान को एक देश के तौर पर संबोधित किया था

बीजिंग: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' 9 स्टार जॉन सीना को ताइवान को एक देश के रूप में बुलाना भारी पड़ गया । मामला इतना बढ़ गया कि सीना को गलती के लिए चीन से माफी मांगने पड़ी । उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए चीन और चीन के लोगों से अपने कथन के लिए माफी मांगी । 

बीबीसी के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के कारण जॉन सीना ने वीबो प्लेटफार्म पर चीन की  भाषा में माफी मांगी । उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा 'मैं चीन और चीन के लोगों का बहुत सम्मान करता हूं और उनसे प्यार करता हूं । मैं अपनी गलती के लिए माफी चाहता हूं । मुझे अपनी गलती पर बहुत खेद है । मैं माफी मांगता हूं।' इस वीडियो को चीन के सोशल मीडिया पर 2.4 मिलियन बार देखा जा चुका है।

दरअसल जॉन सीना ने ताइवान के ब्रॉडकास्ट टीवीएस से बात करते हुए कहा था कि 'ताइवान पहला देश होगा जो उनके  नवीनतम एक्शन फिल्क F9 को देखने में सक्षम होगा । सीना की इस टिप्पणी के बाद चीनी  सोशल मीडिया में काफी आक्रोश फैल गया । 

दरअसल चीन ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है और इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता है। वहीं ताइवान अपने को एक संप्रभु राष्ट्र मानता है।

एक वीबो यूजर ने कहा कि 'कृपया कहें कि ताइवान चीन का हिस्सा है , या हमें इसे स्वीकार नहीं करेंगे जबकि एक अन्य यूजर ने सीना के ज्ञान की कमी पर अफसोस जताया ।  

टॅग्स :चीनहॉलीवुड सेलिब्रिटीडब्ल्यूडब्ल्यूईजॉन सीना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन