लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की आयु में निधन

By भाषा | Updated: July 27, 2020 02:48 IST

हैलीवैंड ने “ गोन विद विंड“ में नजर आई थी। यह फिल्म 1939 में आई थी। वह इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थी। उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड की अनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी

Open in App
ठळक मुद्देहॉलीवुड अभिनेत्री और दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रही ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की उम्र में यहां निधन हो गया।न्यूयॉर्क की प्रचारक लीजा गोल्बर्ग ने बताया कि हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

हॉलीवुड अभिनेत्री और दो बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता रही ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की उम्र में यहां निधन हो गया। न्यूयॉर्क की प्रचारक लीजा गोल्बर्ग ने बताया कि हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

वह ऑस्कार पुरस्कार विजेता जोन फोंटेन की बहन थी। हैलीवैंड ने “ गोन विद विंड“ में नजर आई थी। यह फिल्म 1939 में आई थी। वह इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थी। उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड की अनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी। अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं।

वह स्टूडियो युग की आखिरी शीर्ष कलाकारों में शामिल थी। हैविलैंड का जन्म एक जुलाई 1916 में तोक्यो में ब्रिटिश पेटेंट अटॉर्नी के यहां हुआ था। जब वह तीन साल की थी, उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी मां उन्हें और उनकी बहन जोन को कैलिफोर्निया ले आई थी। हैविलैंड ने दो शादियां की थी, लेकिन दोनों बार उनका तलाक हो गया था।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन