Avengers 4: Endgame का ट्रेलर हुआ लॉन्च, अब तक तीन करोड़ से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज
By मेघना वर्मा | Published: December 8, 2018 10:33 AM2018-12-08T10:33:19+5:302018-12-08T10:33:47+5:30
Watch Marvel Studios Avengers Endgame Trailer: सात दिसंबर की रात यू-ट्यूब पर एवेंजर्स 4 ट्रेलर रिलीज किया गया और अब तक इसके तीन करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Marvel Studios Avengers: Infinity War के हार्ट ब्रेकिंग एंड के बाद फैंस को बहुत बेसब्री से Avengers 4 का इंतजार था। शुक्रवार को बहुत इंतजार के बाद इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ। सभी जानना चाहते थे कि Avengers: Infinity War के बाद अब आगे क्या हुआ। यही कारण था कि लोग Avengers 4 का इंतजार कर रहे थे। हलांकि ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि फिल्म का नाम Avengers: Endgame है।
Check out the new poster for Marvel Studios' #AvengersEndgame. In theaters April 26, 2019. pic.twitter.com/DFYmIq006o
— Marvel Studios (@MarvelStudios) December 7, 2018
कई महीनों से ही Marvel Studios' Avengers: Endgame को लेकर लोगों के अंदर रोमांच था। ट्रेलर को लेकर तो नवंबर महीने के आखिरी हफ्तों से ही बातें होने लगी थी। ट्रेलर आने के बाद लोगों के बीच इसकी एक्साइटमेंट को देखा जा सकता है। Marvel Studios की इस फिल्म के लिए लोगों में अलग ही रोमांच है।
Part of the journey is the end. pic.twitter.com/vejn1Bx8Nz
— Marvel Studios (@MarvelStudios) December 7, 2018
फिल्म में Robert Downey Jr, Chris Evans, Chris Hemsworth, Mark Ruffalo, Scarlett Johannson, Jeremy Renner और Josh Brolin नजर आएंगे। Avengers: Endgame का निर्देशन किया है Russo Brothers, Anthony औक Joe ने। Avengers: Endgame 26 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।
ऐसा नहीं है कि इस फिल्म की दीवानगी सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी दर्शकों को ही पसंद हैं। आप इस फिल्म के दीवाने पर का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर सिर्फ हिंदी और इंग्लिश में ही नहीं तमिल और तेलगु भाषा में भी रिलीज हुआ है। सात दिसंबर की रात यू-ट्यूब पर इसे रिलीज किया गया और अब तक इसके तीन करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।