लाइव न्यूज़ :

'द गॉडफादर' के फेमस किरदार 'सनी कॉर्लियोन' को पर्दे पर निभाने वाले एक्टर जेम्स कान का 82 साल की उम्र में हुआ निधन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 8, 2022 20:00 IST

अभिनेता जेम्स कान को फिल्म 'द गॉडफादर' के अमर किरदार माफिया 'सनी कॉर्लियोन' के कारण पूरे विश्व में जाना जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देहॉलीवुड स्टार जेम्स कान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया हैउन्होंने साल 1972 में बनी फिल्म 'द गॉडफादर' में माफिया 'सनी कॉर्लियोन' का किरदार निभाया थाजेम्स कॉन के निधन की जानकारी देते हुए परिजनोंने बताया कि 6 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई थी

वॉशिंगटन: साल 1972 में बनी विश्व सुप्रसिद्ध फिल्म 'द गॉडफादर' में माफिया 'सनी कॉर्लियोन' का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता और हॉलीवुड स्टार जेम्स कान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। कान को फिल्म 'द गॉडफादर' के अमर किरदार माफिया 'सनी कॉर्लियोन' के कारण पूरे विश्व में जाना जाता था।

जेम्स कॉन के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से उनके परिजनों ने दी है। ट्वीट में परिवारवालों की ओर से कहा गया है कि बहुत दुख के साथ आपको यह जानकारी देनी पड़ रही है कि जिमी का 6 जुलाई को निधन हो गया है। आपके प्यार और श्रद्धांजलि का परिवार सम्मान करता है, साथ ही आपसे अपील करते हैं कि आप इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान बनाए रखें।

अपने लंबे करियर में कान ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। फिल्म के अलग-अलग किरदारों को पर्दे पर जिंदा करने वाले जेम्स कान ने 'माइजरी', 'एल्फ', 'थीफ', 'गॉडफादर पार्ट 2', 'ब्रायन्स सॉन्ग', 'द गैंबलर' जैसी कई सुपरहीट फिल्मों में बेहतरीन काम किया।

लेकिन उन्हें असली पहचना मिली फिल्म 'द गॉडफादर' से। इस फिल्म में कान ने पहले 'माइकल' के रोल के लिए ऑडिशन दिया गया था, लेकिन बाद में फिल्म के निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने 'माइकल' का किरदार अल पचीनों को दे दिया और कान ने 'सनी कॉर्लियोन' का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा भी।

फिल्म 'द गॉडफादर' के लिए ऑस्कर के लिए नामीनेट होने वाले कान ने जीवन के शुरुआती दिनों में स्टेज पर काम किया था और इसके बाद ब्लड, स्वेट एंड स्टैनली पूल में पीटर फोंडा का किरदार निभाया था।

स्टेज एक्टिंग से फिल्मों की ओर रूख करने पर उन्हें फिल्मों में बतौर गेस्ट एक्टर काम मिला करता था। फिल्मी करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने मुख्य रूप से 'द अनटचेबल्स', 'द अल्फ्रेड हिचहॉक आवर', 'बेन केसी', 'डॉक्टर किलडेयर' अहम हैं। फिल्म 'केज्ड' में वह ठग के किरदार में थे लेकिन उन्हे सबसे पहले पहचान मिली थी 'एल डोरादो' के तौर पर।

टॅग्स :Hollywoodhollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर