लाइव न्यूज़ :

यूथ ओलंपिक: हॉकी के फाइनल में हारी भारत की पुरुष और महिला टीमें, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

By भाषा | Updated: October 15, 2018 13:24 IST

पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Open in App

ब्यूनसआयर्स (अर्जेटीना), 15 अक्टूबर। भारत युवा ओलंपिक खेलों की हाकी फाइव प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार अंत करने में नाकाम रहा और उसे पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय पुरुष टीम को रविवार को खेले गए फाइनल में मलेशिया से 2-4 से, जबकि महिला टीम को मेजबान अर्जेटीना के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

मलेशिया की पुरुष और अर्जेंटीना की महिला टीमों ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना की पुरुष टीम और चीन की महिला टीम ने कांस्य पदक जीते। अर्जेंटीना की पुरुष टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में जांबिया को 4-0 से जबकि चीन की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-0 से हराया। 

पुरुष वर्ग के स्वर्ण पदक के मैच में भारत ने विवेक सागर प्रसाद के गोल से दूसरे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। मलेशिया ने हालांकि दो मिनट बाद ही बराबरी का गोल दाग दिया। उसकी तरफ से यह गोल फिरदौस रोस्दी ने किया। 

प्रसाद ने पांचवें मिनट में दूसरा गोल करके भारत को फिर से 2-1 से आगे कर दिया और उसने मध्यांतर तक यह बढ़त बरकरार रखी। मध्यांतर के बाद मलेशिया ने शानदार वापसी की। उसकी तरफ से अकीमुल्लाह अनवर ने 13वें मिनट में दूसरा गोल दागा जबकि अमीरूल अजहर ने तीन मिनट बाद उसे बढ़त दिलायी। जब खेल समाप्त होने में दो मिनट का खेल बचा था जब अनवर ने अपना दूसरा और टीम की तरफ से चौथा गोल किया। 

महिलाओं के फाइनल में अर्जेंटीना ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारत ने 49वें सेकेंड में ही मुमताज खान के गोल से बढ़त हासिल करके दर्शकों को सन्न कर दिया। 

अर्जेंटीना ने हालांकि धैर्य बनाये रखा और छठे मिनट में जियानिला पेलेट ने उसे बराबरी दिला दी। सोफिया रामेलो ने नौवें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलायी। मध्यांतर तक अर्जेंटीना 2-1 से आगे था। ब्रिसा ब्रूगेसर ने दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में उसकी तरफ से तीसरा गोल किया। 

भारत ने वापसी के लिये काफी कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना ने उसे मौका नहीं दिया। दोनों वर्गों के फाइनल में हारने के बावजूद भारतीय टीमों के लिये यह खुशी की बात है कि वे पहली बार युवा ओलंपिक खेलों में पदक जीतने में सफल रही हैं। 

टॅग्स :यूथ ओलंपिकहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...