लाइव न्यूज़ :

पत्नी और बेटी ट्रेनिंग सेंटर से महज 20 किमी दूर, पर कोरोना के खतरे को देखते हुए घर नहीं जा रहे हॉकी खिलाड़ी एसवी सुनील

By भाषा | Updated: April 16, 2020 16:09 IST

SV Sunil: भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड एसवी सुनील का ट्रेनिंग सेंटर उनकी पत्नी और बेटी से महज 20 किलोमीटर दूर है, लेकिन कोरोना के खतरे की वजह से वह घर नहीं जा रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देमुझे भी अपनी पत्नी और बेटी की कमी खलती है, लेकिन ये मुश्किल परिस्थितियां हैं: एसवी सुनीलमेरी पत्नी और मैंने फैसला किया कि हम जहां हैं, वहीं रहेंगे और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे: सुनील

बेंगलुरु: भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड एसवी सुनील की पत्नी और एक साल की बेटी उनके ट्रेनिंग सेंटर से ज्यादा दूर नहीं हैं लेकिन कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए वह घर जाने से बच रहे हैं। सुनील की पत्नी निशा और एक साल की बेटी शानविता बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर से महज 20 किलोमीटर दूरी पर हैं। इस वायरस से बचने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारतीय हॉकी टीम ट्रेनिंग कर रही है।

सुनील ने कहा, ‘‘यहां शिविर में मौजूद ज्यादातर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ होना पसंद करते और यहां तक कि मेरा परिवार भी यहां से ज्यादा दूर नहीं ठहरा है। मेरी पत्नी और मैंने फैसला किया कि हम जहां हैं, वहीं रहेंगे और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें क्योंकि यही हमारे परिवार के हित में होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भी अपनी पत्नी और बेटी की कमी खलती है लेकिन ये मुश्किल परिस्थितियां हैं और हमें ऐसा करके फायदा ही होगा और हमें सांमजस्य बिठाना जारी रखना होगा। ’’

सुनील ने कहा, ‘‘हम सभी लॉकडाउन के बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे और इस महामारी से भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जो नुकसान हुआ है, उसे देखते हुए यह ठीक है। हम यहां पिछले डेढ़ महीने सें हैं और मुझे लगता है कि साथी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ ज्यादा समय बिताने से हम एक दूसरे से काफी घुल मिल गये हैं। ’’ 

टॅग्स :हॉकी इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...