लाइव न्यूज़ :

स्पेन के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, पहला मैच 0-3 से हारी

By भाषा | Updated: June 13, 2018 12:36 IST

भारतीय महिला टीम की सीरीज की शुरुआत निराशाजनक रही और उसे स्पेन के खिलाफ पहले मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

मैड्रिड, 13 जून। भारतीय महिला टीम की सीरीज की शुरुआत निराशाजनक रही और उसे स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच यह बराबरी का मुकाबला था लेकिन स्पेन ने गोल करने के मौकों को अच्छी तरह से भुनाया। उसकी तरफ से लोला रियरा (48वें और 52वें मिनट) और बर्टा बोनास्त्रे (छठे मिनट) ने गोल किये।

स्पेन ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया तथा 26 वर्षीय बोनास्त्रे ने छठे मिनट में ही गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। स्पेन ने इसके बाद दूसरा गोल करने के लिये भी अच्छे प्रयास किये लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उन्हें नाकाम कर दिया।

भारत के पास भी गोल करने के मौके थे लेकिन वह उन्हें नहीं भुना पाया। कप्तान रानी रामपाल के पास 14वें मिनट में बहुत अच्छा मौका था लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया। भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत अच्छी की। अनुपा बार्ला का 19वें मिनट में गोल पर जमाया गया शॉट गोलकीपर मारिया रूइज ने बचा दिया। अगले मिनट में ही रानी को मौका मिला लेकिन वह फिर से चूक गयी।

भारत को 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन शॉट बाहर चला गया। इसके दो मिनट स्पेन ने जवाबी हमला किया लेकिन गोलकीपर सविता ने यह संकट टाल दिया। तीसरे क्वार्टर के शुरू में भी उन्होंने पेनल्टी कार्नर पर गोल होने से बचाया। दूसरी तरफ रानी के शॉट का मारिया रूइज ने अच्छा बचाव किया।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम बराबरी का गोल करने के लिये बेताब दिखी। उसने आक्रामक तेवर अपनाये लेकिन तभी सुनीता लाकड़ा के सिर पर गेंद लगी और रेफरी ने स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक दे दिया। रियरा ने 48वें मिनट में इसे गोल में बदला। इसके चार मिनट बाद रियरा ने पेनल्टी कार्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल किया। इसके बाद स्पेनिश टीम ने सारी ताकत गोल बचाने में लगायी और अच्छे अंतर से जीत दर्ज की।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...