लाइव न्यूज़ :

चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की टीम में वापसी

By भाषा | Updated: May 31, 2018 13:39 IST

पूर्व कप्तान सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की नीदरलैंड में 23 जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई। पूर्व कप्तान सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा की नीदरलैंड में 23 जून से होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें काफी बदलाव किए गए हैं।

सरदार गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में बुलाया गया था, जिसके बाद उनके टीम में वापसी की संभावना बन गई थी। बीरेंद्र लाकड़ा की भी टीम में वापसी हुई है। यह डिफेंडर भी कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम का हिस्सा नहीं था।

चयनकर्ताओं ने डिफेंडर रूपिंदर, कोठाजीत सिंह और गुरिंदर सिंह को बाहर किया है, जबकि जर्मनप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार को टीम में रखा गया है। स्ट्राइकरों में ललित उपाध्याय और गुरजंत सिंह को टीम से हटा दिया गया है, जबकि रमनदीप सिंह की वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने गोलकीपर सूरज करकेरा की जगह कृष्ण बहादुर पाठक को रखा है।

श्रीजेश ने कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध है। उनकी अगुवाई में भारत ने पिछली बार रजत पदक जीता था। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था और यह 34 वर्षों में पहला अवसर था, जबकि भारत पोडियम तक पहुंचा था।

श्रीजेश ने कहा कि यह पहला अवसर था, जबकि हम स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंचे थे। हालांकि हमें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था, लेकिन यह हमारे लिए यादगार टूर्नामेंट था। इस बार भी हम इसे यादगार बनाना चाहते हैं, क्योंकि यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आखिरी संस्करण है।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह पक्की करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिये बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। एशियाई खेलों के लिए टीम का चयन राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

भारत चैंपियन्स ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 23 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है : 

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक 

रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास।

मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह, चिंगलेन्साना सिंह कंगंजम (उप कप्तान) सरदार सिंह और विवेक सागर प्रसाद।

अग्रिम पंक्ति : सुनील सोवरपेट विटालचार्य, रमनदीप सिंह मनदीप सिंह, सुमित कुमार (जूनियर) आकाशदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह।

टॅग्स :हॉकी इंडियासरदार सिंहहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...