लाइव न्यूज़ :

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी: भारतीय महिला हॉकी टीम मलेशिया को हराकर फाइनल में

By भाषा | Updated: May 17, 2018 17:59 IST

पूल में 9 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज भारत को आखिरी पूल मैच में शनिवार को कोरिया से खेलना है। फाइनल रविवार को खेला जायेगा।

Open in App

डोंघाइ सिटी (दक्षिण कोरिया), 17 मई: गत चैम्पियन भारत ने गुरुवार को मलेशिया को 3-2 से हराकर महिलाओं के एशियन चैम्पियंस ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की यह टूर्नामेंट में तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने भारत ने पिछले दो मैचों में जापान को 4-1 से और चीन को 3-1 से हराया था। पूल में 9 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज भारत को आखिरी पूल मैच में शनिवार को कोरिया से खेलना है। फाइनल रविवार को खेला जायेगा। 

भारत के लिये गुरजीत कौर (17 वां मिनट), वंदना कटारिया (33 वां) और लालरेम्सियामी (40 वां मिनट) ने गोल किये जबकि मलेशिया के लिये नूरैनी राशिद (36 वां) और हानिस ओन (48 वां) ने गोल दागे। कप्तान सुनीता लाकड़ा ने मैच के बाद कहा, 'हम गोल करने के कुछ और मौके भी भुना सकते थे। इस जीत से हम खुश हैं लेकिन जिस तरीके से खेला, उससे नहीं। हम टीम होटल में जाकर अपनी गलतियों पर बात करेंगे ताकि अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।' (और पढ़ें- IPL प्लेऑफ के पहले महिला टी20 मैच में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान, ऐसी होंगी दोनों टीमें)

पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। अभ्यास मैच में इसी टीम को छह गोल से रौंदने वाली भारतीय टीम के लिये पहला गोल गुरजीत ने दागा। मलेशियाई डिफेंडरों ने भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति को गोल करने के मौके नहीं दिये और दबाव बनाये रखा। हाफटाइम के बाद हालांकि भारतीयों ने तरोताजा होकर वापसी की और दबाव दोबारा नहीं बनने दिया। 

जवाबी हमले में वंदना ने 33 वें मिनट में दूसरा गोल दागा। भारत ने इसके तुरंत बाद पेनल्टी स्ट्रोक गंवा दिया जिस पर नूरैनी ने गोल दागा। भारत को अगले मिनट तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। तीसरा गोल लालरेम्सियामी ने किया जिसे सर्कल के भीतर कप्तान सुनीता से पास मिला था। आखिरी क्वार्टर में मलेशियाई टीम ने एक गोल दागा लेकिन बराबरी का गोल नहीं कर सकी। (और पढ़ें- धोनी को किस बात पर आता है ज्यादा गुस्सा? सुरेश रैना ने बताई अंदर की बात)

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...