लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के लिए रवाना

By भाषा | Updated: August 11, 2019 17:47 IST

Indian women's and men's and hockey teams: भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमें 17 अगस्त से शुरू हो रही ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के लिए रविवार को रवाना हो गईं

Open in App

बेंगलुरु, 11 अगस्त: भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें तोक्यो में 17 अगस्त से शुरू हो रही ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के लिए रविवार को रवाना हो गईं। भारत की पुरुष और महिला टीमों को इसी साल ओलंपिक क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना है। नवंबर में होने वाले क्वॉलिफायर से पहले दोनों टीमों को ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता से अच्छा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

भारत की पुरुष टीम मेजबान जापान, न्यूजीलैंड और मलेशिया से खेलेगी जबकि महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया, चीन और जापान का सामना करना है।

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह टूर्नामेंट युवाओं के पास छाप छोड़ने का अच्छा मौका है क्योंकि ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए टीम चयन से पहले हमारे ऊपर नजरें रहेंगी।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि टेस्ट प्रतियोगिता से टीम को तोक्यो की परिस्थितियों को समझने का मौका भी मिलेगा जहां अगले साल ओलंपिक का आयोजन होना है।

डिफेंडर ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हम ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन को लेकर सकारात्मक हैं। इस स्थल पर खेलने से हमें वहां की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी और हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हैं।’’

महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा कि आगामी टूर्नामेंट में उनकी टीम का लक्ष्य बेहतर रैंकिंग वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज करने का होगा।

रानी ने टीम की रवानगी से पूर्व यहां कहा, ‘‘पिछले एक साल में हमने जापान और चीन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक टीम जिसके खिलाफ हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं वह ऑस्ट्रेलिया है। उनके खिलाफ जीत ओलंपिक क्वॉलिफायर की हमारी तैयारी पर बड़ा असर डालेगी। ’’ पुरुष टीम अपना पहला मैच मलेशिया के खिलाफ खेलेगी जबकि महिला टीम 17 अगस्त को मेजबान जापान से भिड़ेगी।

टॅग्स :भारतीय हॉकी टीमहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...