लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 8-0 से रौंदा, बिना गोल खाए 3 मैचों में दागे 51 गोल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 24, 2018 21:34 IST

India beat Japan 8-0: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे मैच में जापान को 8-0 से हराया

Open in App

जकार्ता, 24 अगस्त: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पूल ए के मैच में जापान को 8-0 से हराते हुए अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हॉन्ग कॉन्ग को रिकॉर्ड 26-0 के अंतर से रौंदा था, जो भारतीय हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत है। 

भारत ने जापान के खिलाफ इस मैच में भी अपना बेहतरीन खेल जारी रखी और बिना एक भी गोल खाए 8 गोल दागे। भारत ने पहले हाफ में दो, दूसरे हाफ में एक, तीसरे हाफ में दो और चौथे हाफ में तीन गोल दागे।

भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह, मनदीप सिंह ने दो-दो गोल दागे, जबकि एसवी सुनील, अक्षदीप, विवेक सागर और दिलप्रीत ने एक-एक गोल किया। भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और ताबड़तोड़ हमले किए। 

भारत को इसका परिणाम भी मिल गया और सुनील ने सातवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। 12वें मिनट में दिलप्रीत ने एक और गोल दागते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में जापान ने भारत को गोल के कम मौके दिए और 17वें मिनट में सिर्फ रुपिंदर पाल सिंह ने एक गोल दागा। तीसरे हाफ में 32वें मिनट में मनदीप और 37वें मिनट में रुपिंदर ने गोल दागते हुए तीसरे हाफ की समाप्ति तक स्कोर 5-0 कर दिया।

चौथे हाफ में भारत ने सबसे ज्यादा गोल दागे। सबसे पहले 46वें मिनट में अक्षदीप ने गोल दागा। इसके एक ही मिनट बाद विवेक के गोल से स्कोर 7-0 हो गया। खेल खत्म होने से महज चार मिनट पहले मनदीप ने अपना दूसरा और भारत का आठवां गोल दागा।

गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम के इस एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है उसने बिना गोल खाए अब तक 51 गोल दागते हुए लगातार तीन मैच जीते हैं।  

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...