लाइव न्यूज़ :

जीका वायरस zika virus कहर मचाने जयपुर से आ रहा है दिल्ली, AIIMS में हड़कंप

By उस्मान | Updated: October 20, 2018 11:02 IST

दिल्ली में एडीज मच्छरों की उत्पत्ति भी अधिक है। इसलिए यहां जीका का संक्रमण फैलने की आशंका पूरी है। ऐसे में मच्छरों से बचने की जरूरत है।

Open in App

जीका वायरस zika virus ने राजस्थान में कहर मचा रखा है। जयपुर में इस खतरनाक वायरस से पीड़ितों की संख्या 115 हो गई है और यह सभी मामले पॉजिटिव हैं। हाल ही में जयपुर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक सर्वेक्षण किया गया जिसमें 353 जीका वायरस के मरीज पाए गए। बताया जा रहा है कि यह वायरस विदेश से यहां पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वायरस अब सिर्फ राजस्थान की समस्या नहीं रह गया है बल्कि दूसरे राज्यों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कहा जा रही है कि यह वायरस जल्द ही दिल्ली में अपने पैर पसार सकता है क्योंकि दिल्ली में एडीज मच्छरों की उत्पत्ति भी अधिक है। इसलिए यहां जीका का संक्रमण फैलने की आशंका पूरी है। ऐसे में मच्छरों से बचने की जरूरत है।

दिल्ली दूर नहींहालांकि दिल्ली में अभी जीका वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन एम्स के डॉक्टरों का मानना है कि दिल्ली-एनसीआर का इलाका ज्यादा दिनों तक इस वायरस से सुरक्षित नहीं रहेगा। इसके साथ ही डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मच्छरों से डरें, खतरनाक वायरस से नहीं।

दिल्ली एम्स में भी हो रही है जीका वायरस की जांचजयपुर में जीका वायरस के प्रकोप को देखते हुए एहतियात के तौर पर एम्स दिल्ली में भी संभावित मरीजों में जीका की जांच की जा रही है। दिल्ली में अभी तक किसी मरीज में इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

देश में पर्यटकों के साथ आया है जीका वायरसएक्सपर्ट और डॉक्टरों का मानना है कि देश में जानलेवा जीका वायरस विदेशी पर्यटकों के साथ आया है। जीका के संक्रमण से अधिक दिन तक दिल्ली को बचाए रखना आसान नहीं होगा। 

डॉक्टरों की सलाहदिल्ली में डॉक्टरों ने साफ किया है कि इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। इससे बचने के लिए लोगों को मच्छरों से सावधान रहना चाहिए। जीका, डेंगू व चिकनगुनिया इन तीनों बीमारियों के संवाहक एडीज मच्छर ही होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह एक नई बीमारी है जिस वजह से लोग घबरा रहे हैं।  

जीका वायरस क्या है? यह एक प्रकार का वायरस है, जो एडीज एजिप्टी नाम के मच्छरों के काटने से फैलता है। ये डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छरों की प्रजातियां हैं। इसके अलावा यह अंतर्गर्भाशयी संक्रमण है। 

जीका वायरस के लक्षण जीका वायरस से प्रभावित अधिकतर लोगों में जीका वायरस के लक्षण नजर नहीं आते वहीं कुछ लोगों में हल्के बुखार, त्वचा पर चकत्ते होने, आंखों में जलन, बेचैनी, सिरदर्द, बदन दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं नजर आती हैं। इसके ज्यादातर मामलों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।  

जीका वायरस से खतरायह पीड़ित के तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) पर हमला करता है। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत या कमजोरी की शिकायत हो सकती है। गंभीर मामलों में वायरस मौत या लकवे का सबब भी बन सकता है।

जीका वायरस से बचावआपको बता दें कि जीका वायरस से बचाव के लिए अभी तक कोई वैक्सीन और इलाज नहीं मिल पाया। इसलिए जीका वायरस से बचने का आसान तरीका है कि मच्छरों से पूरी तरह बचाव किया जाए। इसके अलावा जिन जगहों पर जीका वायरल फैला हो ऐसे संक्रमण वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

टॅग्स :जीका वायरसएम्सदिल्लीजयपुरहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम