World Oral Health Day : पीले दांतों को सफेद कर सकती हैं ये 5 चीजें, मुंह के अल्सर, सांस की बदबू से भी मिलती है राहत

By उस्मान | Published: March 20, 2020 12:08 PM2020-03-20T12:08:16+5:302020-03-20T12:10:25+5:30

World Oral Health Day : आपको कहीं भी और सस्ते में मिल सकती हैं ये चीजें

World Oral Health Day : Oral hygiene tips in Hindi, home and natural remedies for teeth and gums, mouth ulcer and oral cancer | World Oral Health Day : पीले दांतों को सफेद कर सकती हैं ये 5 चीजें, मुंह के अल्सर, सांस की बदबू से भी मिलती है राहत

World Oral Health Day : पीले दांतों को सफेद कर सकती हैं ये 5 चीजें, मुंह के अल्सर, सांस की बदबू से भी मिलती है राहत

World Oral Health Day : हर साल 20 मार्च को मुंह से जुड़ी बीमारियों के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओरल हाइजीन मेंटेन रखना बहुत जरूरी है।

मुंह की अनदेखी करने से आपको दांत में दर्द, पीलापन, मसूड़ों में खून आना और सेंस्टिविटी जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि ओरल हाइजीन क्यों जरूरी है और ओरल प्रॉब्लम्स से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

1) दांत खराब होने के कारण और स्वस्थ रखने के तरीके

दांतों की सफाई करने या ज्यादा खाने के बाद कुल्ला नहीं करने और ज्यादा चाय कॉफ़ी पीने से दांत खराब हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको रोजाना दो बार ब्रश करना चाहिए। इससे आपके दांत और मसूड़े साफ रहते हैं और आपके दांत खराब नहीं होते हैं। बहुत से लोग मीठा खाते हैं लेकिन उसके बाद कुल्ला नहीं करते हैं। ऐसा नहीं करने से दांत खराब हो सकते हैं। ऐसा करने से आप काफी हद तक कैविटी से बच सकते हैं।

2) दांत पीले क्यों हो जाते हैं?

दांतों पर टार्टर जमा होने से दांत पीले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। चाय कॉफ़ी और अन्य चीजों के अधिक सेवन से भी दांत पीले हो सकते हैं। आपको कुछ भी खाने के बाद हमेशा कुल्ला करना चाहिए। 

3) ब्रश करने का सही तरीका

दांत के चार सरफेस होते हैं, बहुत से लोग केवल दांतों के आगे-पीछे ब्रश करते हैं। ऐसा नहीं करने से आप 40 फीसदी दांतों को साफ नहीं करते हैं। आपको चारों सरफेस पर ब्रश करना चाहिए। आप ब्रश करने के अलावा दिन में एक बार फ्लॉसिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको हर महीने प्रोफेशनल क्लीनिंग करा लेनी चाहिए।  

4) माउथ अल्सर के कारण और बचने के उपाय, घरेलू इलाज?

ठंडा गरम खाने, पेट ख़राब होने, या नुकीले दांत लगने की वजह से माउथ अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए इसके सही कारण को जानना बहुत जरूरी है जिससे सही इलाज में मदद मिल सके। 

5) सही ब्रश और पेस्ट का चयन कैसे करें

आपको हमेशा वाइट फ्लोरेडेड टूथपेस्ट जिसमें फ्लोराइड की मात्रा नॉर्मल हो इस्तेमाल करना चाहिए। फ्लोराइड दांतों के मैल को हल्का करता है। दूसरा आपको हमेशा सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा हमेशा वर्टिकल मोशन में ब्रश करें। 

6) ओरल कैंसर के लक्षण ?

मुंह में छाला होना और उससे गाल व मसूढ़े में सूजन व दर्द रहता है। मुंह खोलने में कठिनाई होती है। खानेपीने व सांस लेने में तो परेशानी होना, गर्दन में गांठ बनने लगती है। हर समय गले में खराश रहती है। जीभ हिलाने पर तकलीफ होती है। आवाज साफ नहीं निकलती। दांत अचानक कमजोर हो जाते हैं और हिलने लगते हैं।

ओरल कैंसर से बचने के कुछ उपाय

1) तम्‍बाकू से बचें

अगर आप किसी भी प्रकार की तम्‍बाकू, सिगरेट, गुटखा आदि का सेवन करते है तो इससे जल्‍दी से दूरी बना लें। डॉक्‍टर्स के अनुसार, ये सभी नशीले पदार्थ ओरल कैंसर के लिए सबसे बड़े कारण होते है।

2) शराब से बचें

शराब का सेवन करने से शरीर में कई प्रकार की समस्‍याएं होती है, साथ ही साथ ओरल कैंसर होने का खतरा भी चार गुना हो जाता है, क्‍योंकि मुंह एल्‍कोहल की वजह से घायल हो जाता है और उसमें घाव बढ़ता जाता है।

3) ओरल हाइजीन है जरूरी

अगर आपके मुंह में छाले हैं या कोई घाव हो गया हों, तो उसे इग्‍नोर न करें, समय रहते डॉक्‍टर के पास जाएं और जांच करवाकर इलाज लें। अपने दांतों, ओठों और जीभ को साफ रखें।

चमकाने के लिए बाजार से आपको ढेरों प्रॉडक्ट्स मिल जाएगे लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स से मसूड़ों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यदि आप साफ और चमकीले दांत पाना चाहते हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। आप दांतों को सफेद करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दांतों का पीलापन  दूर करने के उपाय

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा थोड़ा मोटा और खुरदुरा होता है और यह आपके दांतों पर स्क्रब के रूप में काम करता है। आपको इसका इस्तेमाल नींबू के साथ करना चाहिए। नींबू का रस साइट्रिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग के रूप में कार्य करता है। चूंकि बेकिंग सोडा नेचर में एल्कलाइन है, यही वजह है कि इन दोनों चीजों को एक साथ इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और वो सफेद बनते हैं। 

ऐसे करें बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसका मोटा पेस्ट बनाने के लिए नींबू का रस मिक्स करें। अपने ब्रश के साथ अपने दांतों पर इस पेस्ट को लगाएं और इसे एक मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छी तरह कुल्ला करें। 

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। एेसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत चमकने लगेंगे या फिर रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। संतरे के छिलके में विटामिन सी और कैल्शियम होता है जो दांतों की मजबूती और चमक बनाए रखता है।

नींबू

नींबू के कुदरती ब्लीचिंग के गुण दांतों पर भी असर दिखाते हैं। पीले दांतों के लिए नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़ा जा सकता है। नींबू के साथ नमक मिलाकर दांतों की मसाज भी कर सकते है। ऐसा दो हफ्तों तक रोजाना करने से दांत चमकने लगेंगे।

नारियल का तेल

नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना आयुर्वेदिक तरीका है। एक चम्मच में नारियल तेल लेकर इसे मुंह व दांतों में लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

नीम की दातून

दांत सफेद बनाने और बैक्टीरिया खत्म करने के लाजवाब गुण पाए जाते हैं। रोजाना नीम की दातून से दांत साफ करें।

Web Title: World Oral Health Day : Oral hygiene tips in Hindi, home and natural remedies for teeth and gums, mouth ulcer and oral cancer

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे