लाइव न्यूज़ :

कमजोर नहीं होती हैं महिलाएं, पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा समय तक रहती हैं जीवित

By IANS | Updated: January 10, 2018 18:27 IST

महिलाओं को यह लाभ ज्यादातर जैविक तथ्यों के चलते मिलता है। 

Open in App

पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मजबूत होती हैं और अपने पुरुष समकक्षों के मुकाबले ज्यादा दिन जीवित रहती हैं। एक शोध में यह खुलासा हुआ है, जो अब तक की इस धारणा को चुनौती देता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। निष्कर्ष यह भी दर्शाते हैं कि महिलाएं न सिर्फ आमतौर पर पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं, बल्कि खराब परिस्थितियों जैसे महामारी, अकाल में भी उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है। 

महिलाओं की जीवन प्रत्याशा इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि प्रतिकूल परिस्थिति में नवजात बालकों की अपेक्षा नवजात बालकिाओं के जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है। 

हालांकि, जब मृत्यु दर दोनों लिंगों के लिए ज्यादा थी, तब भी महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा औसतन छह महीने से लेकर लगभग चार साल तक ज्यादा जीवित रहती थी। 

शोध में बताया गया है कि महिलाओं को यह लाभ ज्यादातर जैविक तथ्यों के चलते मिलता है, जैसे अनुवांशिकी या हार्मोन खासकर एस्ट्रोजेन, जो संक्रामक बीमारियों के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। 

अमेरिका के डरहम में ड्यूक यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर वर्जीनिया जारुली के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने कहा, "हमारे परिणाम जीवित रहने में लिंग भिन्नता की पहेली में एक और अध्याय जोड़ते हैं।" 

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के जर्नल प्रोसिडिंग में प्रकाशित शोध की टीम ने मृत्यु दर आंकड़े का विश्लेषण किया था। 

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब