लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को रात में आता है ज्यादा पसीना तो हो सकती है उन्हें यह गंभीर बीमारियां, यहां जानें इसके कारण, लक्षण और निवारण के घरेलू तरीके

By आजाद खान | Updated: May 23, 2022 17:43 IST

आपको बता दें कि रात में महिलाओं को ज्यादा पसीना का आना मेनॉपॉज, कैंसर, ज्यादा दवाइंया खाने के दुष्परिणाम या टीबी के लक्षण हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को रात में ज्यादा पसीना आना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है। इस हालत में जब भी समस्या गंभीर लगे तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।

Women Night Sweat: आम तौर पर पसीना सबको आता है। शरीर के बनावट के अनुसार किसी को कम तो किसी को ज्यादा पसीना आता है। लेकिन अगर महिलाओं को केवल रात में ही ज्यादा पसीना आए तो यह एक खराब लक्षण है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में महिलाओं को ज्यादा पसीना का आना मेनॉपॉज, कैंसर, ज्यादा दवाइंया खाने के दुष्परिणाम या टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं महिलाओं को ज्यादा पसीना किन कारणों से आते हैं। यही नहीं इसके लक्षण और निवारण के बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे। 

महिलाओ को रात में पसीना आने के क्या है मुख्य कारण (Women Night Sweat Reasons)

वैसे तो महिलाओं को रात में ज्यादा पसीना आने के कई कारण हो सकते है, लेकिन जब आपको लगे की आप इससे ज्यादा परेशान है तो आप इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसे में आइए इस समस्या के कुछ और कारणों को जान लें। -जानकारों की माने तो रात में ज्यादा पसीना आना महिलाओं के लिए सही नहीं है। इस हालत में उन्हें रजोनिवृत्ति (मेनॉपॉज) की शिकायत हो सकती है। जब कभी भी आपके सीने और सिर में ज्यादा हीट पैदा हो जाती है, तो ऐसे में आपको ज्यादा पसीना आता है। -कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा दवाइयां खाती है जिससे उन्हें काफी पसीना आता है। इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें। -रात में पसीना आने के पीछे ट्यूबरक्लोसिस संक्रमण भी होता है। -कैंसर के कारण भी रात में बहुत पसीना आता है। अगर आपको रात में ज्यादा पसीना आता है तो हो सकता है कि आपको लिम्फोमा या ल्यूकेमिया कैंसर हुई हो। -हार्मोन की गड़बड़ी और थायराइड के कारण भी आपको ज्यादा पसीना आता सकता है। -टीबी और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के कारण भी पसीना खूब आने की शिकायत होती है। 

महिलाओं को रात में पसीना आने के क्या है निवारण (Women Night Sweat Solutions)

 -जिन महिलाओं को रात में बेसी पसीना आता हो, उन्हें चाहिए कि हर रोज एक्सरसाइज करें। यह समस्या एक्सरसाइज से बहुत हद तक दूर हो जाती है। -जानकारों के अनुसार, रात में ज्यादा पसीने से बचने के लिए हार्मोन थैरेपी भी महिलाएं ले सकती है। -इस परेशानी में उन्हें शराब और ड्रग्स का सेवन जरा भी नहीं करना चाहिए। -जिन महिलाओं को ज्यादा तासीर वाले खाने पसंद है, उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। -अलसी के बीज और सोया खाने से इस समस्या का कुछ हद तक समाधान हो जाता है।-इस समस्या से बचने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे मौसमी फल और ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

इस परेशानी में कब करना चाहिए डॉक्टर से कंसल्ट (Women Night Sweat- When to Consult Doctor)

इस समस्या के हल्के लक्षण यानी कम पसीना आना या आज कल में इस समस्या के नए शुरू होना पर आप ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। लेकिन जब आपको लगे की यह एक गंभीर समस्या है तो ऐसे में डॉक्टर से कंसल्ट करना न भूलें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :वीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब