लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी समेत देश के ये 6 बड़े नेता भी हैं गंभीर बीमारियों के शिकार

By उस्मान | Updated: August 16, 2018 16:00 IST

उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली  life support system पर रखा गया है। उनके अलावा देश के कई बड़े नेता विभिन्न गंभीर बीमारियों का शिकार हैं।

Open in App

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तंदरुस्ती की दुआ इस समय पूरा देश कर रहा है। वे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर है और किसी भी तरह का सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। एक-एक करके कई रिश्तेदार और राजनीतिक दिग्गज उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इस समय 93 साल के हैं और कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं जिनमें से डायबिटीज, मूत्रमार्ग में संक्रमण (UTI) और किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली  life support system पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में किसी भी तरह का सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा देश के कई बड़े नेता विभिन्न गंभीर बीमारियों का शिकार हैं। चलिए जानते हैं- 

अटल बिहारी का UTI, Diabetes से निधन, ये 5 बड़े नेता भी हैं यूटीआई, डायबिटीज के शिकार

1) जॉर्ज फर्नांडिस  पूर्व रक्षा मंत्री और मजदूर नेता फर्नांडिस को अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों से ग्रस्त बताया जाता है। हमेशा साधारण जीवन जीने वाले जॉर्ज प्रसिद्ध समाजवादी नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वीपी सिंह से लेकर वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे। 

Diabetes, UTI और किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित थे अटल बिहारी, इन रोगों से बचने के लिए खायें ये चीजें

2) सोनिया गांधीसोनिया गांधी वाराणसी में एक रैली के दौरान बेहोश हो गई थी। आपको याद होगा कि एक बार वो संसद की कार्यवाही के दौरान भी बेहोश हो गई थी। डेकन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया साल 2012 में कैंसर का भी इलाज करवा चुकीं हैं। 

अटल बिहारी वाजपेयी के 5 कालजयी भाषण और हाजिरजवाबी के 5 किस्से

3) मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी दो बार बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। पहले उन्होंने साल 1990 और दूसरी बार साल 2009 में इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। इसके अलावा वो कार्पल टनल सिंड्रोम और प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स और एंजियोप्लास्टी की भी सर्जरी करा चुके हैं।

4) लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला में जमानत पर चल रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इसी साल तबीयत बिगड़ने पर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अनियंत्रित डायबिटीज़ से पीड़ित थे। साथ ही वे क्रेटनीन, प्रोस्टेट, किडनी में पथरी, यूरिक एसिड, हाइपर यूरिसीमिया, पेरेनियल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का भी सामना कर रहे थे।

5) अरुण जेटलीभारत के मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली डायबिटीज के मरीज हैं। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं।   6) सुषमा स्वराजविदेश मंत्री सुषमा स्वराज को साल 2016 में किडनी फेलियर की वजह से एम्स में भारती होना पड़ा था। उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उनके डायलिसिस और ट्रांसप्लांट टेस्ट से गुजरना पड़ा था।  

टॅग्स :सोनिया गाँधीमनमोहन सिंहअरुण जेटलीअटल बिहारी वाजपेयीलालू प्रसाद यादवसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप