लाइव न्यूज़ :

सावधान! सर्दियों में तेजी से फैल रही है ये दर्दनाक बीमारी, नहीं दिया ध्यान तो सालभर होगी परेशानी

By उस्मान | Updated: December 13, 2019 14:55 IST

भरी हुई या बहती हुई नाक, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश या खांसी होना साइनस इन्फेक्शन के आम लक्षण होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस रोग से आपका रोजाना का कामकाज प्रभावित हो सकता है इससे आपके नाक, माथे, आंख और मुंह को ज्यादा नुकसान होता है

सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू, बुखार जैसे कई रोगों का खतरा होता है। साइनसाइटिस की बीमारी भी इन्हीं में से एक है, जो सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों को हो जाती है। इसे साइनस इंफेक्शन भी कहा जाता है। भरी हुई या बहती हुई नाक, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश या खांसी होना साइनस इन्फेक्शन के आम लक्षण होते हैं।

वेबएमडी के अनुसार, साइनस एक सूजन है, जो आपके नाक, माथे, आंख और मुंह को नुकसान पहुंचाती है। इस विकार के होने पर आपका रोजाना का कामकाज प्रभावित हो सकता है। 

सर्दियों में होने वाली इस तरह की समस्याओं के लिए हर बार दवाएं लेना सही नहीं है। दवाओं से बेशक आपको कुछ समय के लिए राहत मिल जाए लेकिन लंबे समय तक दवाएं लेने से कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। 

एक्सपर्ट्स इस तरह की समस्याओं से आराम पाने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा की सलाह देते हैं। इसके लिए आप अपने किचन में इस्तेमाल होने वाला लहसुन इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं लहसुन से कैसे आराम मिलता है।

साइनस के प्रकारएक्यूट साइनसिसिस आमतौर पर सर्दी के लक्षण जैसे नाक बहने, भरी हुई नाक और चेहरे के दर्द से शुरू होता है। यह अचानक शुरू हो सकता है और 2-4 सप्ताह तक परेशान कर सकता है। सबस्यूट साइनस की सूजन आमतौर पर 4 से 12 सप्ताह तक रहता है। क्रोनिक साइनस के लक्षण 12 सप्ताह या उससे अधिक समय तक रहते हैं। रिकरंट साइनस वर्ष में कई बार होता है।

साइनस इन्फेक्शन के इलाज के लिए लहसुनसाइनस इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि लहसुन में भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों के इलाज करने के गुण होते हैं। इसमें एलीसिन तत्व पाया जाता है, जो साइनस इन्फेक्शन को को प्रभावी रूप से दूर कर सकता है। 

इसके अलावा लहसुन में एलिसिन तत्व जिसमें एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। इसके एलिन और एजिन तत्व सर्क्युलर सिस्टम और इम्यूनोलॉजिकल सिस्टम के हीलिंग इफेक्ट को बढ़ाते हैं। 

लहसुन स्वाभाविक रूप से नाक मार्ग में सूजन को कम करता है। ऐसे में अगर साइनस इनफेक्शन होने पर लहसुन का इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

साइनस इन्फेक्शन के इलाज के लिए ऐसे यूज करें लहसुनइसके लिए आप लहसुन का नोज ड्रॉप्स बना सकते हैं। इसे नाक में डालने से आपको काफी राहत महसूस होगी। नोज ड्रॉप्स बनाने के लिए आधा कप डिस्टिल्ड वाटर लेकर उसमें एक लहसुन की कली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दे और कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें। 

अब पानी को अच्छी तरह से जान लें। अब इस पानी को ड्रॉपर में डालें और लेटकर इसकी एक- एक बूंद अपनी नाक में डालें। इस तरह कुछ देर लेते रहे आप दिन में इसे एक दो बार कर सकते हैं। हालांकि इससे थोड़ी जलन होती है। लेकिन यह जलन जल्द ही शांत हो जाती है। इस्तेमाल का दूसरा तरीकालहसुन की एक कली को छीलकर उसे कच्चा खा सकते हैं। इसके अलावा लहसुन की कुछ कलियों को सरसों तेल में जलाकर इस तेल से आप चेहरे व नाक की मालिश कर सकते हैं। इससे भी आपको साइनस इन्फेक्शन से राहत मिलेगी। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल किटघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं अलर्ट?, शोध में खुलासा, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल, बॉडी को लेकर हानिकारक?

स्वास्थ्यनागपुर विधानसभा सत्रः 176 खुदरा और 39 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा-खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?