Winter Foods: अगर हैं डायबिटीज तो सर्दियों में इन 7 चीजों के सेवन में बरतें सावधानी, ज्यादा खाया तो बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल 

By आजाद खान | Published: February 5, 2022 03:55 PM2022-02-05T15:55:22+5:302022-02-05T15:59:23+5:30

Winter Foods: दुनिया में अधिकतर बीमारियों की वजह खान-पान की गड़बड़ी ही होती है। अगर इसके प्रति हम सचेत रहें तो बीमारियों पनपने ही नहीं पाएंगी।

Winter Food diabetes be careful consuming these 7 foods winters you eat more your blood sugar level will increase health tips hindi | Winter Foods: अगर हैं डायबिटीज तो सर्दियों में इन 7 चीजों के सेवन में बरतें सावधानी, ज्यादा खाया तो बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल 

Winter Foods: अगर हैं डायबिटीज तो सर्दियों में इन 7 चीजों के सेवन में बरतें सावधानी, ज्यादा खाया तो बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल 

Highlightsहर चीज की मात्रा तय करें। आपको जितनी जरूरत है, उतनी ही खाएं।सबकी बॉडी की अलग-अलग क्षमता है, लिहाजा अपने प्रति सचेत रहे।फल और सब्जियां अच्छी होती हैं, लेकिन सभी सब्जियां या फन नहीं।  

स्वस्थ और फिजिकली फिट रहने के लिए इन्हें रखें ध्यान

आज की भागमभाग की जिंदगी में लोगों के पास तनाव और परेशानियां बहुत हैं। लिहाजा बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इनमें से एक बहुत ही कॉमन बीमारी है डायबिटीज, जिससे पीड़ितों की संख्या काफी अधिक है। डायबिटीज पीड़ित यानी डायबेटिक लोगों को अपने को स्वस्थ और फिजिकली फिट रखने के लिए खान-पान में काफी एहतियात बरतनी चाहिए। सर्दियों में तो खास तौर पर इस ओर सचेत रहना चाहिए।

मात्रा अनियंत्रित हुई तो बढ़ जाएगी परेशानी

ठंड यानी सर्दियों में डायबेटिक लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वे क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। क्योंकि इन दिनों कई ऐसी सब्जियां और फल हैं, जो सामान्य लोगों के लिए तो ठीक हैं, लेकिन डायबेटिक लोगों के लिए हानिकारक हैं। इनकी वजह से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य लोगों को भी इनके सेवन में सावधानी बरतने की जरूरत है। यानी मात्रा अधिक हुई तो नुकसान ही करेगा।

हरी मटर

हरी मटर एक ऐसी सब्जी है, जिसे सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इसमें स्टार्च की मात्रा काफी अधिक होती है जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाती है। अगर आपको खाना पसंद करते हैं तो बहुत ही हल्की मात्रा में और कभी-कभार ही खाएं।

फल

फलों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। इससे इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि इनसे बचें और खुद की रक्षा करें।

जूस

डॉक्टरों के मुताबिक फलों के जूस भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए जूस पीने से बचें। अगर फल की जरूरत है तो फल ही खा लें, उसके जूस निकालकर न लें। फल की अपेक्षा जूस ज्यादा हानिकारक और ब्लड शुगर बढ़ाने वाला होता है।

स्वीट कॉर्न या पॉप कॉर्न

स्वीट कॉर्न या पॉप कॉर्न में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में होता है। डायबेटिक लोगों को तो इनसे हर हाल में बचना चाहिए। ये ब्लड शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ाते हैं।

आलू और शकरकंद

आलू और शकरकंद को तो हर घर में खाया जाता है। और ये हर मौसम में मिलते है, लेकिन इनकी अधिकता सामान्य इंसान को भी बीमार कर देती है। लिहाजा इनसे जरूर बचें।

मीठे फल

कुछ फल काफी मीठे होते है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये काफी नुकसानदायक हैं। डायबेटिक लोगों को तो इनसे बचना ही चाहिए, उन लोगों को भी इनका सेवन हिसाब से ही करना चाहिए, जो सामान्य हैं। जाड़े में ये नुकसान ज्यादा करते हैं।

सूखे मेवे

सूखे मेवे ताकत देते हैं, लेकिन डायबेटिक लोगों को इनका सेवन सीमित मात्रा में करना लाभदायक रहता है। इनकी मिठास प्राकृतिक होती है, लेकिन अधिकता नुकसान करती है। बेहतर है कि इनका सेवन करें, लेकिन किफायत भी बरतें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Winter Food diabetes be careful consuming these 7 foods winters you eat more your blood sugar level will increase health tips hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे