लाइव न्यूज़ :

...तो इसलिए खाया जाता है खाने के बाद मिश्री और सौंफ

By मेघना वर्मा | Updated: February 2, 2018 18:23 IST

सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं।

Open in App

अक्सर किसी बड़े होटल में खाना खाने के बाद आपने भी मिश्री और सौंफ जरूर खाया होगा। घर पर भी जब मेहमान खाना खा के उठते हैं, तो आप उन्हें सौंफ या मिश्री खाने के लिए देते होंगे। क्या आपका इसका कारण जानते हैं? इसके पीछे कारण हैं। स्‍वस्‍थ शरीर के लिए पाचन का सही होना जरूरी है और यदि पाचन तंत्र में कोई गड़बड़ी होती है, तो शरीर में कई तरह की समस्‍याएं होने लगती हैं। यही कारण है कि खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाने से पाचन में काफी सहायता मिलती है। 

पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं कम 

खाने के बाद सौंफ के सेवन से गैस्ट्रिक, एसिडिटी, कब्‍ज, डायरिया, अपच आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, ये माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है। इन सभी के अलावा भी कुछ कारण हैं जिनकी वजह से सौंफ और मिश्री का सेवन करते हैं। 

खून होता है साफ

खाने के बाद इलायची का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके रासायनिक गुण की वजह से पेट की अंदरूनी जलन में भी राहत मिलती है। अगर आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो, तो भी आप छोटी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। इलायची के रासायनिक गुण शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल और दूसरे विषैले तत्वों को दूर करने का भी काम करते हैं। इससे रक्त भी साफ होता है।

याददाश्त रखा है दुरुस्त

सौंफ का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। रेस्तरां और दूसरी जगहों पर खाने के बाद सौंफ दिया जाता है। घरों में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मसाले के तौर पर किया जाता है। सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सौंफ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह याददाश्त बढ़ाता है। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं।

आंखों की रौशनी होती है तेज

खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है, तो नियमित रूप से दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं। सौंफ खाने से आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। आप चाहें तो इसे मिश्री के साथ भी ले सकते हैं।

(फोटो- फ्लिकर)

टॅग्स :हेल्थी फूडस्वास्थ्यहेल्थ टिप्सइंडियन फूडलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?