वजन कम कर रहे लोग भूल से भी न खायें ये 5 चीजें, वरना कभी कम नहीं होगा मोटापा

By उस्मान | Published: August 10, 2018 01:41 PM2018-08-10T13:41:58+5:302018-08-10T13:41:58+5:30

अगर आप वजन कम कर रहे हैं और खूब एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है कि आप अपने खानपान को लेकर लापरवाही बरत रहे हों।

weight loss tips foods to avoid during weight loss | वजन कम कर रहे लोग भूल से भी न खायें ये 5 चीजें, वरना कभी कम नहीं होगा मोटापा

फोटो- पिक्साबे

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई रोग हो सकते हैं। वजन कम करने वालों को हमेशा कम कैलोरी वाले हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं और खूब एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है कि आप अपने खानपान को लेकर लापरवाही बरत रहे हों। यह जरूरी नहीं है कि खूब फल और सब्जियां खाने से आपका वजन कम हो सकता है। वास्तव में कुछ फल और सब्जियां भी वजन बढ़ाती हैं इसलिए आपको वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।  

1) केला
अक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले लोग दूध केले के बहुत अधिक सेवन करते हैं। लेकिन आपको वजन कम करने के दौरान केले के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि केले से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार केला बहुत धीमी गति से पचता है और इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो फैट को तोड़ने वाले सेल्स के कामकाज को बाधित करते हैं। 

2) अंगूर
अगर आप मानते हैं कि खट्टा-मीठा और विटामिन्स से भरपूर अंगूर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि यह फल आपकी सेहत और फिगर के लिए खराब है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसके छिलके को पचाना भी मुश्किल होता है। इसके बीज आंतों में फंस सकते हैं और इसमें मौजूद एसिड टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।

3) एवोकैडो 
इस फल को वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते हैं। दरअसल एक एवोकैडो में लगभग 227 कैलोरी होती है। हालांकि सही मात्रा में इसे खाने से आपको कई फायदे कई फायदे होते हैं।

4) नाशपाती 
सभी आवश्यक तत्वों से भरपूर नाशपाती खाने से आपको कई फायदे होते हैं। लेकिन इस फल की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह आंतों का कामकाज प्रभावित करता है और यह आपको कब्ज दे सकता है। 

5) खुबानी
यह काफी भारी फल है जिससे आपको अपच और पथरी का खतरा हो सकता है। इसमें एमीगडालिन तत्व होता है जो पेट में हाइड्रोजन साइनाइड बनाता है। इससे आपको मतली, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है। 

Web Title: weight loss tips foods to avoid during weight loss

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे