लाइव न्यूज़ :

अगर इस उम्र से पहले हो गए हैं मोटापे का शिकार, तो कैंसर के खतरे से बचना होगा मुश्किल

By उस्मान | Updated: October 12, 2019 15:49 IST

इस उम्र से पहले वजन बढ़ने से गर्भाशय कैंसर की 70 प्रतिशत, गुर्दे की कोशिका का कैंसर की 58 प्रतिशत, कोलोन कैंसर होने की आशंका 29 प्रतिशत बढ़ जाती है।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आजकल हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है। मोटापे की वजह से कैंसर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। वर्ल्ड ओबिसिटी फेडरेशन के वैश्विक सर्वे के अनुसार, दुनिया में करीब 15 करोड़ बच्चे और किशोर मोटापे से ग्रसित हैं। अगले दस साल में यह संख्या 25 करोड़ पहुंच जाएगी। ऐसा अनुमान है कि भारत के 2.75 करोड़ बच्चे इसकी जद में हैं।

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि 40 वर्ष की आयु से पहले वजन बढ़ने या मोटे होने से विभिन्न तरह के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 40 वर्ष की आयु से पहले वजन बढ़ने से गर्भाशय कैंसर (बच्चेदानी के मुख का कैंसर) होने की आशंका 70 प्रतिशत, गुर्दे की कोशिका का कैंसर होने की आशंका 58 प्रतिशत, बृहदान्त्र (कोलोन) का कैंसर होने की आशंका 29 प्रतिशत बढ़ जाती है।

अध्ययन में पाया गया कि वजन बढ़ने के कारण स्त्री और पुरुषों दोनों में मोटापे संबंधी कैंसर होने की आशंका 15 प्रतिशत बढ़ जाती है। अनुसंधानकर्ताओं ने तीन साल में अलग-अलग समय वयस्कों का दो या अधिक बार वजन का माप लिया। इसमें उन्हें कैंसर होने की आशंका से पहले का भी माप शामिल था। 

उन्होंने कैंसर के जोखिम से संबंधित चयापचय कारकों की जांच करने के लिए 2006 में शुरू किए गए 'मी-कैन' अध्ययन के 220,000 व्यक्तियों के आकंड़ों का भी इस्तेमाल किया। इसमें नॉर्वे, स्वीडन और ऑस्ट्रिया के लगभग 5,80,000 प्रतिभागी शामिल थे। अध्ययन में कहा गया कि 27,881 लोग जिन्हें जांच के दौरन कैंसर होने का पता चला, उनमें से 9761 (35 प्रतिशत) मोटापे से ग्रस्त थे। 

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, सामान्य बीएमआई वाले प्रतिभागियों की तुलना में पहले और दूसरे स्वास्थ्य परीक्षण में 30 से अधिक 'बॉडी मास इंडेक्स' (बीएमआई) वाले मोटे प्रतिभागियों में मोटापे से संबंधित कैंसर विकसित होने का खतरा सबसे अधिक था। अध्ययन के सह-लेखक टोने बजॉर्ग ने कहा, 'पुरुषों में यह खतरा 64 प्रतिशत और महिलाओं में 48 प्रतिशत है।'

वजन कम करने के उपाय 

- 2 सप्ताह में शरीर में सें वसा के 2 पाउंड निकालने के लिए रोजाना 100 कैलोरी कम करनी चाहिए।  - भोजन में  ब्रैड, अनाज और अनाज से बना होना चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में फल और सब्जियां. कम वसा वाली चीजें हों।- फल,वेजीस और साबित अनाज का अधिक सेवन करें। इसके अलावा कम फाइबर और कम खाना खाएं।- सभी प्रोटीन के बजाएं,  हमेशा पतला प्रोटीन चुनें। यह वसा की मात्रा में वृद्धि कम करता है। - सुबह उठने के 2 घंटे के भीतर ही नाश्ता करें। - एक सप्ताह में केवल एक पाउंड ही एक्सट्रीम डाइट लें। - पेट को भरा रखने के लिए हर चार घंटे में खाना खाएं और अपनी भूख को मिटाएं। - वजन घटने के लिए सोडा, मिठाई और शराब से दूर रहें- वजन घटने  लिए करे अधिक पानी का सेवन - जरूरत से खाने की आदत को छोड़ें और खाने की उतनी ही मात्रा लें, जितने में आपकी भूख संतुष्ट हो सकें। 

टॅग्स :वजन घटाएंकैंसरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब