लाइव न्यूज़ :

उल्टी, मलती या फिर जी मिचलने की समस्या के लिए अपनाएं ये 4 देसी नुस्खें, फटाफट मिलेगा आराम मिनटों में हो जाएंगे फिट

By आजाद खान | Updated: September 11, 2022 17:37 IST

जानकारों का कहना है कि उल्टी, मलती या फिर जी मिचलने की समस्या आम बात है। इस हालात में आप दवा भी ले सकते है या कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते है। घरेलू उपाय आपको जल्दी और बिना किसी साइड इफेक्ट के आराम देगी।

Open in App
ठळक मुद्देउल्टी, मलती या फिर जी मिचलने की समस्या बहुत ही खराब होती है। ये कही भी और किसी भी वक्त हो सकती है।ऐसे में आप दवा के साथ कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते है जिससे आपको तुरन्त आराम मिल जाएगा।

Nausea Problem: कई बार ऐसा होता है कि आपके उल्टे सीधे खान-पान के कारण आपको उल्टी की समस्या होने लगती है। यही नहीं कई बार लो ब्लड प्रेशर के कारण भी आपको यह समस्या होती है। 

ऐसे में मलती या फिर जी मिचलाने की समस्या में आप दवा भी ले सकते है, लेकिन किसी कारण आप अगर दवा न ले पाएं या आप किसी साइड इफेक्टस से बचना चाहते है तो ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। इससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी और आप तुरन्त आराम महसूस करेंगे। आइए एक-एक करते जान लेते है। 

1. अदरक (Ginger)

अदरक में एंटीमेटिक वाला गुण पाया जाता है जिस कारण यह उल्टी और चक्कर को रोकता है और आने से हिफाजत भी करता है। ऐसे में जब कभी भी आपको उल्टी आए या फिर जी मलती या जी मिचले तो ऐसे में अदरक की गोलियां खाएं या फिर काढ़ा बनाकर पी लें। इससे तुरन्त आराम मिलेगा। 

2.  नींबू (Lemon)

इसे भी मतली और जी मिचलने में काफी कारगर माना गया है। इसमें सिट्रिक एसिड का गुण पाया जाता है तो आपकी मतली और जी मिचलने को चुटकियों में दूर कर देगा। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। 

इसे तैयार करने के लिए एक छोटा कप गर्म पानी लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस व थोड़ा सा नमक मिलाकर पी लें। इससे आपकी उबकाई की समस्या भी दूर होगी।  

3. लौंग (Cloves)

जानकारों की माने तो इस समस्या में लौंग भी आपका काफी मदद कर सकता है। जब कभी भी आपको यह समस्या हो तो मुंह में लौंग को रख लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा और तुरन्त आपका इलाज भी हो जाएगा। 

4. पुदीना (Pudina)

आम तौर पर पेट की समस्या के लिए पुदीना सबसे कारगर दवा है। यह एक ऐसा घरेलू उपाय है जो पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या में तुरन्त राहत दिलाता है। इसे इस्तेमाल करने के बहुत तरीके है। 

आप एक रुमाल पर पुदीने के तेल के कुछ बूंदे छिड़क सकते है और फिर उसे सूंघते रहे। इससे आपको मतली और जी मिचलने की समस्या से आराम मिल सकता है। इसके साथ आप पुदीने के सूखे पत्ते को गर्म पानी में उबालकर भी पी सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब