लाइव न्यूज़ :

केले का छिलका फेंके नहीं, इससे आपको हो सकता है यह बड़ा फायदा

By उस्मान | Updated: February 8, 2018 14:55 IST

एक अध्ययन के अनुसार, केले का छिलका दांतों पर रगड़ने से ना केवल दांत अच्छी तरह साफ होते हैं बल्कि ओरल हाइजीन को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है।

Open in App

सफेद और मोती जैसे चमकते दांत भला कौन नहीं चाहता है? इसके लिए आप विभिन्न तरह के महंगे टूथपेस्ट और अन्य ओरल प्रोडक्ट्स यूज करते होंगे। हालांकि दांतों को सफेद करने के लिए डेंटिस्ट के पास भी कई ट्रीटमेंट मौजूद हैं लेकिन यह भी काफी महंगा उपाय है। खैर, अगर आप सस्ते में अपने दांतों को सफेद करना चाहते हैं, तो अगली बार जब केला खाएं, तो उसका छिलका फेंके नहीं। क्योंकि केले का छिलका रगड़कर आप दांतों को सफेद कर सकते हैं। 

इंडियन जर्नल ऑफ बायोकेमिस्ट्री एंड बायोफिज़िक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, केले के छिलके में न केवल पोटेशियम बल्कि कैल्शियम और विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में होते हैं जिससे दांतों को सफेद करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पोटेशियम टूथ सेंसिटिविटी को भी कम करता है। अध्ययन के अनुसार, दांतों को केले के छिलके के अंदर के हिस्से से दो मिनट तक रगड़ने से उन्हें सफेद बनाने में मदद मिल सकती है। 

एक अन्य अध्ययन के अनुसार, केले के छिलकों में एंटी-फंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसे दांतों पर रगड़ने से ना केवल दांत अच्छी तरह साफ होते हैं बल्कि ओरल हाइजीन को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। 

केले के छिलके को ऐसे करें इस्तेमाल

-एक पके हुए केले का छिलका लें। ध्यान रहे कि उस पर काले रंग के धब्बे ना हों। 

-छिलके के दो-दो इंच के कई टुकड़े कर लें। इससे टुकड़ों को उंगलियों से पकड़ना आसान हो जाता है। 

-एक टुकड़े से एक बार में 2 से तीन दांतों को साफ किया जा सकता है। 

-केले के छिलकों से दांतों को रगड़ने के बाद अपने टूथब्रश से दांत साफ कर लें और अच्छी तरह कुल्ला कर लें। 

इस बात का रखें ध्यान

यह जरूरी नहीं है कि केले का छिलका रगड़ने के तुरंत बाद आपके दांत सफेद हो जाएंगे लेकिन कुछ फर्क तो जरूर महसूस होगा। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को हफ्ते में एक बार जरूर ट्राई करें। 

(फोटो- Flickr) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सस्वास्थ्यहेल्थी फूडफूडलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!