लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ चिकित्सा परीक्षण परिणाम में कैंसर रोगियों में गायब हुआ ट्यूमर

By भाषा | Updated: June 8, 2022 17:45 IST

‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में हाल में प्रकाशित शोध पत्र में कहा गया है कि अमेरिका में जारी एक चिकित्सकीय परीक्षण में रेक्टल कैंसर के 12 रोगियों के एक समूह छह महीने तक एंटीबॉडी दवा देने के बाद ट्यूमर के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेक्टल कैंसर रोगियों को छह महीने तक एंटीबॉडी दवा देने के बाद ट्यूमर के लक्षण नहीं दिखाई दियेपरीक्षण में एंटीबॉडी दवा लेने के 6 महीने बाद कैंसर रोगियों का ट्यूमर पूरी तरह से गायब पाया गया इसके अलावा उन रोगियों में किसी तरह का कोई गंभीर दुष्प्रभाव भी नहीं दिखाई दिया

दिल्ली: अमेरिका में जारी एक चिकित्सकीय परीक्षण को विशेषज्ञों ने आशावादी करार दिया है क्योंकि छह महीने तक एंटीबॉडी दवा लेने के बाद रेक्टल कैंसर के 12 रोगियों के एक समूह में ट्यूमर के कोई लक्षण नहीं दिखे।

‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में हाल में प्रकाशित शोध पत्र में कहा गया है कि परीक्षण का हिस्सा बने रोगियों के ट्यूमर पूरी तरह से गायब होने के अलावा प्रतिभागियों में से किसी ने भी कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं बताया।

मरीजों की कई मेडिकल जांच हुई, शारीरिक, एंडोस्कोपी, बायोस्कोपी, पीईटी स्कैन और एमआरआई स्कैन लेकिन किसी भी रिपोर्ट में ट्यूमर नहीं दिखा।

अध्ययन के लेखकों ने कहा, ‘‘मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग पर ट्यूमर का कोई सबूत नहीं होने के साथ सभी 12 रोगियों की नैदानिक ​​​​पूर्ण प्रतिक्रिया हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिक्रिया की अवधि का आकलन करने के लिए लंबे समय तक नजर बनाए रखने की आवश्यकता है।’’ शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि क्या मानक कीमोरेडियोथेरेपी और मानक सर्जरी के बाद डोस्टारलिमैब (एंटीबॉडी दवा) ट्यूमर के लिए एक प्रभावी उपचार है।

‘मिसमैच रिपेयर’ (एमएमआर) की कमी वाली कोशिकाओं में आमतौर पर कई डीएनए म्यूटेशन होते हैं जो कैंसर का कारण बनते हैं। न्यूयॉर्क में मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में अलग अलग वर्ग में प्रतिभागियों को ‘रिपेयर डेफिसिएंट’ चरण दो या तीन के ‘रेक्टल एडेनोकार्सिनोमा’ के साथ किए गए परीक्षण में छह महीने तक हर तीन सप्ताह में दवा दी गई थी।

एडेनोकार्सिनोमा एक प्रकार का कैंसर है जो हमारे अंगों को किसी नली या प्रणाली से जोड़ने वाली ग्रंथियों में पनपता है। प्रारंभिक योजना के अनुसार, मानक कीमोथेरेपी और सर्जरी के बाद उपचार किया जाना था और जिन रोगियों की नैदानिक ​​​​पूर्ण प्रतिक्रिया थी, वे मानक कीमोथेरेपी और सर्जरी के बिना आगे बढ़े।

कम से कम छह महीने तक मरीजों पर नजर रखने के बाद सभी 12 रोगियों ने ‘‘नैदानिक ​​​​पूर्ण प्रतिक्रिया’’ दिखाई, जिसमें ट्यूमर के कोई लक्षण नहीं थे।

हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट और हीमेटो-ओंकोलॉजिस्ट डॉ निखिल एस घडियालपाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ये परिणाम आशा का किरण हैं, हालांकि यह परीक्षण के साथ-साथ उन रोगियों के लिए शुरुआती दिन हैं जो इस उपचार को शुरू करना चाहते हैं। यह दृष्टिकोण वर्तमान उपचारात्मक बहुविध उपचार दृष्टिकोण का स्थान नहीं ले सकता है।’’

उन्होंने कहा कि उपचार निश्चित रूप से रेक्टल कैंसर के रोगियों में एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण की प्रारंभिक झलक दिखाता है और इस अध्ययन के लेखकों को इस प्रयास के लिए बधाई दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में अब तक इस तरह का कोई परीक्षण नहीं हुआ है। घडियालपाटिल ने कहा कि पेम्ब्रोलिजुमैब भारत में उपलब्ध है लेकिन वर्तमान अध्ययन में इस्तेमाल किया जाने वाला डोस्टारलिमैब मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में डोस्टारलिमैब की कीमत ज्ञात नहीं है, लेकिन प्रति खुराक कुछ लाख रुपये होने की उम्मीद है।’’

परीक्षण पर टिप्पणी करते हुए उत्तरी कैरोलिना कैंसर अस्पताल में डॉ. हन्ना के. सैनॉफ ने कहा कि परिणाम आशावादी हैं लेकिन अध्ययन में उपयोग की जाने वाली उपचार प्रक्रिया वर्तमान उपचारात्मक उपचार दृष्टिकोण का स्थान नहीं ले सकती है।

टॅग्स :कैंसरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम