कमर को पतला करने और बटक्स को राउंड शेप देने के लिए 5 मिनट करें ये एक एक्सरसाइज
By उस्मान | Published: August 7, 2018 07:52 AM2018-08-07T07:52:25+5:302018-08-07T07:52:25+5:30
अगर आप विभिन्न तारक की एक्सरसाइज करके बोर हो गए हैं, तो यकीनन इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आपको फायदा भी होगा।
क्या आपका मोटा पेट आपका सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है? अगर आपके पूरे शरीर के केवल पेट वाले हिस्से पर फैट जमा हुआ है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप एक आसन एक्सरसाइज से अपने अपने 'कमरे' जैसे पेट को कमर बना सकते हैं। ये एक्सरसाइज है पुश-उप रोटेशन। अगर आप विभिन्न तारक की एक्सरसाइज करके बोर हो गए हैं, तो यकीनन इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आपको फायदा भी होगा। इसके लिए आपको किसी उपकरण और किसी खास जगह की भी जरूरत नहीं है।
फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, इस एक्सरसाइज से न केवल आपके पेट को कम करने में सहायता मिलेगी बल्कि पेट की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में भी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आपके आर्म्स, शोल्डर, लोअर बेक और हिप्स में भी निखार आएगा।
ऐसे करें ये एक्सरसाइज
- प्लैंक पोजिशन में जाकर अपने पैरों और हिस्प को एक लाइन में रखकर शुरू करें।
- अब आर्म्स के ज़रिये बॉडी को नीचे ले जाएं और फिर प्लैंक पोजिशन में ले आएं।
- इस पोजिशन में 2 से 3 सेकंड रहें उसके बाद राइट साइड से अपना सीधा हाथ ऊपर की ओर उठाते हुए ट्विस्ट करें।
- ध्यान रहे कि आपका सीधा हाथ छत की तरफ ऊपर उठा होना चाहिए। जबकि कूल्हे को उठा सकते हैं।
- इसके बाद अपना हाथ वापस जमीन की ओर लाएं और पहली स्थिति में लौट जाएं।
- इसके बाद लेफ्ट साइड से भी ऐसे ही करें। इस बार आपका लेफ्ट हैंड ऊपर होगा।
- आराम से प्लैंक पोजिशन में लौट जाएं।
इस बात का रखें ध्यान
इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 बार दोराएं। सही लाभ लेने के लिए इस एक्सरसाइज को दिन में 2 से 3 बार करें। यकीनन इसे करने से आपको लाभ होगा।