भारत की टॉप 5 एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

By उस्मान | Published: July 1, 2019 01:20 PM2019-07-01T13:20:37+5:302019-07-01T13:20:37+5:30

Top 5 Bollywood actresses fitness secrets: भला बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

Top 5 sexiest bollywood actresses Sunny leone, Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Urvashi Rautela, Katrina Kaif and her hot and sexy photo slim figure fitness-diet routine in Hindi | भारत की टॉप 5 एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

भारत की टॉप 5 एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

1) सनी लियोनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं। फिगर को स्लिम एंड सेक्सी रखने के लिए उनकी सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ होती है। मेडिटेश से वह कूल रहती हैं। सनी मेडिटेशन से स्ट्रेस को घटाने का बेस्ट तरीका मानती हैं। वो नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और पिलेट्स शामिल हैं।

2) प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। वो नियमित रूप से जिम जाती हैं और कई सारे वर्कआउट करती हैं। ट्रेडमिल और पुशअप के बाद वो 20-25 रिवर्स क्रंचेज करती हैं। इसके अलावा वो अपनी मानसिक सेहत को भी बनाए रखने के लिए रोजाना योगा का अभ्यास भी करती हैं। उन्हें योग करना पसंद है क्योंकि इससे उनकी बॉडी और माइंड को आराम मिलता है।

3) दीपिका पादुकोण

दीपिका ने हमेशा ही फिट रहने के लिए एक स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो किया है। दीपिका रोज सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और उठने के बाद योगासन करती हैं। योगासन के बाद बॉडी स्ट्रेचिंग और फिर एक घंटे के लिए वॉक पर निकल जाती हैं।बॉडी में स्टैमिना बनाए रखने के लिए दीपिका पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं। इसके लिए दीपिका खास ट्रेनिंग लेती हैं। रोज नहीं तो सप्ताह में तीन बार वे जिम जाकर पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं. डांस उन्हें जबरदस्त स्टैमिना देता है।

4) कैटरीना कैफ

भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। कैट जिम के साथ-साथ रोजाना योग भी करती हैं रोजाना योग करती हैं। इसके अलावा वो अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखती हैं। नियमित योग से उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और साइकिलिंग का भी बहुत शौक है।

5) उर्वशी रौतेला

उर्वशी हेल्दी और फिट रहने के लिए डांस करती हैं जिससे मजे-मजे में वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा योग भी उनके फिटनेस रूटीन का एक हिस्सा है। वो हफ्ते में दो बार योगासन करती हैं जिससे बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद मिलती है। उर्वशी हफ्ते में चार दिन जिम जाती हैं और वहां वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेचिंग करती हैं। उर्वशी का मानना है कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। 

Web Title: Top 5 sexiest bollywood actresses Sunny leone, Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Urvashi Rautela, Katrina Kaif and her hot and sexy photo slim figure fitness-diet routine in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे