लाइव न्यूज़ :

Tomato Fever Symptoms: क्या है यह टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू जिससे केरल में हुए 82 बच्चे बीमार? जानें टोमैटो बुखार के लक्षण और बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: May 11, 2022 09:14 IST

Tomato Fever Symptoms: जानकारों की माने तो टोमैटो बुखार के मुख्य लक्षण त्वचा पर लाल चकते निकल आना, खुजली और डिहाइड्रेशन होना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में बहुत ही तेजी से टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू बढ़ रहा है। इसके चपेट में अब तक 82 बच्चें आ गए हैं। टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Tomato Fever and It's Symptoms: केरल में टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू (tomato fever in hindi) के कई केस सामने आ रहे हैं। इसमें पांच साल के कम उम्र वाले बच्चे ज्यादा प्रभावित पाए जा रहे हैं। इसके कारण केवल केरल में ही 82 मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल इंफेक्शन केवल छोटे बच्चों को ही शिकार बना रहा है। ऐसे में यह जरूरी बन गया है कि इस वायरल इंफेक्शन के बारे में आप जानकारी लें और यह भी जानें की इसके कौन-कौन से लक्षण है और इससे कैसे बचा जा सकता है। 

क्या है यह टोमैटो फीवर (What is Tomato Fever)

टोमैटो फीवर को टोमैटो फ्लू भी कहा जा रहा है जिसे एक प्रकार वायरल इंफेक्शन (tomato fever symptoms in babies) बताया जा रहा है। इसकी अभी पूरी जानकारी नहीं है कि यह कोई नई किस्म की बीमारी है या फिर चिकुनगुनिया या डेंगू बुखार का साइड इफेक्ट है। लेकिन इसके लक्षण इस बात को बताते है कि यह केवल छोटे बच्चों को ही निशाना बना रहा है। इस बुखार का नाम टोमैटो इसलिए दिया गया है क्योंकि इसमें टमाटर के आकार के बड़े-बड़े और गोल चकतें दिखाई दे रही है।

टोमैटो फीवर के लक्षण (What are Tomato Fever Symptoms)

वैसे तो यह वायरल इंफेक्शन अभी केवल बच्चों में ही पाई जा रही है और जिन बच्चों में यह पाई जा रही है उनमें दाने, चकते, छाले, डिहाइड्रेशन, खुजली, तेज बुखार, दर्द जैसे कॉमन लक्षण देखने को मिल रहे हैं। टोमैटो बुखार के कुछ और भी लक्षण हैं जिसे आपको जानना बहुत जरूरी है। आइए एक-एक करके जानते हैं। 

आपके बच्चों में डब भी यह लक्षण दिखे तो हो जाए सावधान। यह लक्षण टोमैटो बुखार हो सकते हैं। 

1. इसमें शरीर पर बड़े आकार के लाल रंग के रैश होते हैं जिनमें खुजली भी हो सकती है।2. इल हालत में बच्चों को तेज बुखार, दर्द, सूजन और बार बार प्यास लगने की बात सामने आ रही है। 3. इसके साथ डिहाइड्रेशन की वजह से बच्चों का मुंह सूख जा रहा है और उनके मुंह में खुजली भी हो रही है। 4. ऐसे में हाथ, घुटनों, कमर की रंगत में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। 5 इसके साथ कई मरीजों की ओर से यह भी बताया गया है कि रैश पर उभरे दानों में से कीड़े भी निकल रहे हैं।   

टोमैटो फीवर से बचाव (Tomato Fever Symptoms Prevention)

जानकारों की माने तो जिस किसी में यह लक्षण दिखते हों चाहे वह बच्चे हो या बुजुर्ग, उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उन से अपना इलाज करवाना चाहिए। यही नहीं इस इंफेक्शन के होने पर उबले हुए पाने को ठंडा करके ही पिलाएं वो भी ज्यादा मात्रा में। रैश या दानों को खुजलाए नहीं और पीड़ित के साफ सफाई का पूरा ध्यान भी रखें। इन लोगों को हल्का गर्म पानी से ही नहलाएं और इन्हें स्वस्थ बच्चों से दूर रखें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब