लाइव न्यूज़ :

सर्कुलर जारी, डॉक्टर अब बड़े-बड़े साफ अक्षरों में लिखेंगे दवाओं और जांच के नाम

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:36 IST

किंग जॉर्ज मेडिेकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि मरीज, फार्मेसिस्ट और दवाई के दुकानदारों की लगातार शिकायत रहती है कि उन्हें डॉक्टरों की लिखावट समझने में दिक्कत होती है। इस कारण कई बार दवाएं और जांच का नाम गलत पढ़ लिए जाने का भी डर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसकुर्लर पर अमल शुरू हो गया है और केजीएमयू के डॉक्टरों ने अब पर्चे पर बड़े-बड़े और साफ अक्षरों (अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स) में लिखना शुरू कर दिया है।केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि वैसे इस बारे में केंद्र सरकार समय-समय पर आदेश जारी करती है।

डॉक्टरों की लिखावट पढ़ने में मरीजों को होने वाली परेशानियों पर अंतत: कान धरते हुए शहर की किंग जॉर्ज मेडिेकल यूनिवर्सिटी ने सभी डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए सर्कुलर जारी किया है कि वे अब पर्चे पर दवाओं और जांच के नाम बड़े-बड़े तथा साफ अक्षरों में लिखें।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि मरीज, फार्मेसिस्ट और दवाई के दुकानदारों की लगातार शिकायत रहती है कि उन्हें डॉक्टरों की लिखावट समझने में दिक्कत होती है। इस कारण कई बार दवाएं और जांच का नाम गलत पढ़ लिए जाने का भी डर होता है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए कि केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीके ओझा ने सभी विभागों के प्रमुख एवं चिकित्सकों को सकुर्लर जारी कर निर्देश दिया है सभी डॉक्टर मरीजों के पर्चे पर दवाओं और जांच का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में और साफ-साफ लिखें ताकि उसे पढ़ने में किसी को दिक्कत ना आए।

सिंह ने बताया कि इस सकुर्लर पर अमल शुरू हो गया है और केजीएमयू के डॉक्टरों ने अब पर्चे पर बड़े-बड़े और साफ अक्षरों (अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स) में लिखना शुरू कर दिया है। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि वैसे इस बारे में केंद्र सरकार समय-समय पर आदेश जारी करती है और डॉक्टर उसपर अमल भी करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि मरीज के पर्चे पर दवाओं क नाम स्पष्ट लिखा जाए ताकि फार्मेसिस्ट और अन्य मेडिकल कर्मियों को वह आसानी से समझ आ सके।

डॉक्टर तिवारी ने बताया कि केजीएमयू प्रशासन के इस सर्कुलर से सभी रेजीडेंट डॉक्टरों को अवगत कराया जा चुका है। 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम