लाइव न्यूज़ :

Sweden cuts phone use: टीवी और मोबाइल ‘स्क्रीन’ से दूर रहेंगे इस देश के बच्चे?, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 15:13 IST

Sweden cuts phone use: अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देश भी इस तरह का परामर्श जारी कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देSweden cuts phone use: शारीरिक सक्रियता के स्तर में लगातार कमी आ रही है।Sweden cuts phone use: बच्चों को ‘स्क्रीन’ के इस्तेमाल की बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।Sweden cuts phone use: अधिकतम तीन घंटे ही ‘स्क्रीन’ के उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए।

Sweden cuts phone use: स्वीडन में दो साल से कम उम्र के बच्चों के ‘स्क्रीन’ का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार की ओर से जारी परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को टीवी और मोबाइल फोन समेत किसी भी ‘स्क्रीन’ के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। परामर्श में कहा गया है कि दो से पांच साल तक के बच्चे दिन में अधिकतम एक घंटा, जबकि छह से 12 साल तक के बच्चे दो घंटे ‘स्क्रीन’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि किशोर-किशोरियों को दिनभर में अधिकतम तीन घंटे ही ‘स्क्रीन’ के उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए।

स्वीडन सरकार ने यह परामर्श ऐसे समय में जारी किया है, जब विभिन्न अनुसंधानों से पता चला है कि ‘स्क्रीन’ के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण बच्चों और किशोरों में नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं, अवसाद के मामले बढ़ रहे हैं और शारीरिक सक्रियता के स्तर में लगातार कमी आ रही है।

अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देश भी इस तरह का परामर्श जारी कर चुके हैं। इनमें से फ्रांस ने सबसे सख्त परामर्श जारी किया है कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों को ‘स्क्रीन’ के इस्तेमाल की बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

टॅग्स :मोबाइलटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम