लाइव न्यूज़ :

फिटनेस के मामले में सुशांत से काम नहीं गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, जानें उनके फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Updated: August 8, 2019 17:46 IST

वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी हेल्दी और फिट भी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस का राज खोला है।

Open in App

'मेरे डैड की मारुती' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली 'जलेबी' एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की एक साथ लद्दाख में छुट्टियां बिताने के तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिल्मों में आने से पहले रिया वीडियो जोकी रह चुकी हैं और उसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना करियर शुरू किया। सोनाली केबल और हाल्फ गर्लफ्रेंड में उनके रोल को लोग भूल नही पाए हैं। 

वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी हेल्दी और फिट भी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस का राज खोला है। चलिए जानते हैं वह अपने फिगर को हॉट एंड सेक्सी कैसे रखती हैं।

रिया का डाइट प्लान

रिया अन्हेल्दी चीजें खाने से बचती हैं। वह फास्ट फूड, नमक और चीनी वाली चीजों के अधिक सेवन से बचती हैं। इसके अलावा वो फ्राइड चीजों से भी दूर रहती हैं। उनके खाने में नॉन-वेज चीजें शामिल होती हैं। वह अक्सर घर का खाना पसंद करती हैं जिसमें दाल, चावल, रोटी और सब्जी शामिल होती हैं। इसके अलावा ताजा फल लेना नहीं भूलती हैं।

रिया का वर्कआउट प्लान

रिया कहती हैं कि वर्कआउट से उन्हें फ्रेशनेस मिलती है और एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है। इससे ब्रेन को फील गुड करने वाला सेरोटोनिन हार्मोन लेवल भी बढ़ता है। यही वजह है कि रिया रेग्युलर वर्कआउट करती हैं। रिया पिछले कई सालों से क्राव मागा की ट्रेनिंग ले रहीं है, जो मार्शल आर्ट का एक हिस्सा है। वह कहती हैं कि मार्शल सिर्फ सेल्प डिफेंट्स नहीं बल्कि एक बढ़िया फिटनेस प्रोग्राम भी है।

फुटबॉल का भी है शौकरिया कई सालों से मार्शल आर्ट्स करती आ रही हैं। इसके साथ वह किक बॉक्सिंग में माहिर भी हैं। वह टेनिस और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करती हैं । उनको स्पोर्ट्स का बहुत ज्यादा क्रेज़ है वह हर तरह के स्पोर्ट्स में पार्ट लेना पसंद भी करती है।

योगासन भी है पसंदसाथ साथ ही वह बताती हैं की उनको योगा करना भी बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। इतना ही नही हर विकेंड पर वह अलग-अलग तरह के व्यायाम करना पसंद करती हैं जोकि उनको फिट बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्यमोटापे की नई दवाएं 'चमत्कारी इलाज' नहीं, विशेषज्ञ

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास