लाइव न्यूज़ :

आ गया वसंत ऋतु, क्या आप इस सीजन में खाते है उड़द की दाल व दिन में सोते है खाने के बाद? तो हो जाए सावधान, ऐसे रखें डाइट प्लान

By आजाद खान | Updated: February 17, 2022 12:20 IST

जानकारों के मुताबिक, स्प्रिंग सीजन में लौकी, पत्ता गोभी, गाजर, पालक और मटर जैसी पौष्टिक तत्वों वाली सब्जियां ही खानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देवसंत ऋतु में बदलते मौसम के कारण हमें कई परेशानियां होती है।इस सीजन में हमें सर्दी, खांसी और कफ की शिकायत ज्यादा होती है। इसलिए हमें पोषक तत्वों वाली सब्जियों को ही इस मौसम में खाना चाहिए।

Health Tips in Hindi:  वसंत यानी कि स्प्रिंग सीजन (Spring Season) की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं क्योंकि इस मौसम में ही हल्की ठंडी होती है और थोड़ा-थोड़ा गर्मी लगने लगता है। ऐसे में यह बदलता मौसम लोगों को बीमार कर देता है। जानकार हमें इस बदलते मौसम से बचने की सलाह देते है। तो आइए जानते है इस वसंत यानी कि स्प्रिंग सीजन को और हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इस सीजन में हमें किन-किन बीमारियों से बचना चाहिए। 

Spring Season Diseases : इस सीजन में हम कई बीमारियों से अकसर परेशान रहते है। आम तौर पर यह देखा गया है कि वसंत में लोगों को खांसी, सर्दी और जुकाम ज्यादा परेशान करता है। इस मौसम में डाइजेशन की भी समस्या होती है। यह छोटी-छोटी बीमारियां तो हर सीजन में देखने को मिलती है, लेकिन इस सीजन में अकसर लोग इसके शिकार होते हैं। जानकारों का मानना है कि अगर हम आयुर्वेद (Ayurveda) की कुछ बातों को ध्‍यान में रखते है तो हमें इन समस्‍याओं से राहत मिल सकती है। ऐसे में इन से जितना हो सके बचना चाहिए। 

Spring Season Diet: इस बदलते मौसम के चपेट में आने से बचना कोई बड़ी बात नहीं है, बस हमें अपने डाइट का केवल ध्यान रखना होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हम इस सीजन में भी अपने डाइट को सही से प्लान करें तो बहुत हद तक हम स्प्रिंग सीजन में होने वाली सभी बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वसंत मौसम में हम अपने खान-पान में ऐसा क्या बदलाव लाएंगे जिससे हम कम बीमार पड़ेंगे और हमारा शरीर भी हेल्थी रहेगा। 

वसंत सीजन में इन खान-पान को रखें ध्यान (Spring Season Important Diet Tips)

-वसंत ऋतु में हमें उड़द के दाल के सेवन से बचना चाहिए। इससे फायदे नहीं बल्कि उल्टा शरीर को नुकसान होता है। 

-इस ऋतु में हमें आपने पाचन शक्ति को ध्यान में रखते हुए डाइट को चुनना चाहिए। जिस डाइट के इस्तेमाल से हमारा पाचन सही रहता है,     केवल वही डाइट का ही प्लान करें।

-जानकार इस मौसम में ओवर वेट से बचने की सलाह दी है। उन लोगों ने हमेशा खाने की नहीं सलाह दी है और कहा है कि केवल भूख लगने पर ही भोजन का सेवन करें। 

-स्प्रिंग सीजन में अधिक मीठी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इस मौसम के लिए यह खतरनाक होता है। 

-वैसे तो आम दिनों में भी इस से बचना चाहिए, लेकिन खास करके वसंत ऋतु में खट्टा, बहुत ज्यादा नमकीन या तैलीय हुए चीजों से दूर रहना चाहिए।    ये सेहत के लिए खराब साबित होता है।

-इस मौसम में दिन में खाने के बाद नहीं सोना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आप में कफ दोष बढ़ने की आशंका होती है। 

– स्ट्रीट फूड और हैवी फूड से तो हमें आम दिनों में भी बचना चाहिए, लेकिन इस मौसम में खास करके पूड़ी-कचौड़ी जैसे खाने से बचना चाहिए। 

तो कैसे रहे वसंत ऋतु में हम सेहतमंद (Spring Season Healthy Diet Tips)

-इस मौसम में कफ के ज्यादा शिकायत होती है। इसलिए आयुर्वेद कहता है कि अपने खानपीन में बदलाव कर आप इस समस्या को रोक सकते हैं। 

-एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करेला, परवल और कटु रस वाली चीजों का जमकर इस्तेमाल करना चाहिए। हो सके तो इनका सूप भी पीए।     इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

-जानकार इस मौसम में हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं, इससे आपका पेट हल्का रहेगा जिससे आपका पाचन भी ठीक रहेगा।     इस मौसम में खास तौर पर मूंगदाल, खिचड़ी, दलिया का सेवन करना चाहिए जिसे पचाने में आसानी होती है।  

-स्प्रिंग सीजन में लौकी, पत्ता गोभी, गाजर, पालक और मटर जैसी पौष्टिक तत्वों वाली सब्जियां का ही प्रयोग करना चाहिए। इससे शरीर को इस मौसम में काफी फायदा मिलता है। 

-वसंत ऋतु में शहद और गुनगुने पानी भी काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आपको कफ की शिकायत कम होने की आशंका रहती है। यही नहीं इससे आपको सर्दी-खांसी से भी राहत मिलती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडभोजनविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत