लाइव न्यूज़ :

रात होते ही चांद की रौशनी में बिताया करें वक्त, मिलेगा शारीरिक और मानसिक सुकून, जानें मून लाइट में बैठने के अचूक फायदे

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 16:31 IST

जानकारों की अगर माने तो रात के वक्त मून लाइट में समय बिताने से आपको शारीरिक और मानसिक लाभ भी मिलते है। यही नहीं इससे आपकी कई और समस्या भी दूर हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज की रौशनी की तरह मून लाइट भी शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक लाभ भी मिलता है। यही नहीं जिन लोगों को नींद की समस्या है, उन्हें इससे काफी राहत मिलती है।

Benefits Of Sitting In Moon Light:  सूरज की रौशनी और उसके फायदे के बारे में तो सभी जानते ही होंगे लेकिन क्या कभी आप चांद की रौशनी के फायदे के बारे में कभी सुना है। जिस तरीके से सूरज की रौशनी लेने से शरीर को कई फायदे मिलते उसी तरीके से चांद की रौशनी भी आपके शरीर को अनेक लाभ पहुंचाते हैं। 

जानकारों की अगर माने तो जो कोई चांद की रौशनी में कुछ समय बीताता है तो इससे उसके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य में भी बढ़ोतरी होती है। यही नहीं इससे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से निजात भी मिलता है और आपकी फिटनेट में निखार आता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि चंद्रमा की रौशनी में समय बिताने से क्या-क्या लाभ मिलते है, यही नहीं इससे शरीर को कितना फायदा पहुंचता है, आइए जान लेते हैं। 

चांद की रौशनी के फायदे

1. तनाव और चिंता से दिलाता है राहत

जो लोग तनाव और चिंता से जूझ रहे है वे इस हालत में चांद की रौशनी में बैठ सकते है। इससे उनकी यह परेशानी कम हो सकगी और वे बहुत ही आसानी से अपना थकान उतार सकते है। यही नहीं मून लाइट में बैठने से डिप्रेशन और अन्य मेंटल समस्या में भी राहत मिल सकती है। 

2. दिमाग और शरीर को बनाता है ठंडा

आमतौर पर गर्मी के इस सीजन में धूप और गर्मी के कारण आपका दिमाग और शरीर काफी गर्म हो जाता है। इस कारण आप में गुस्सा, चिड़चिड़ापन, मूड में अचानक बदलाव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपकी यह समस्या चांद की रौशनी में बैठने से कम हो जाती है और आप पहले से काफी रिलैक्स महसूस करते हैं। 

3. ध्यान केंद्रित करने के लिए मिलता है फायदा

यही नहीं आजकल कई लोगों को यह समस्या होती है कि वे किसी भी चीज पर सही से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है जिस कारण वे कोई भी काम सही से नहीं कर सकते है। ऐसे में जब वे किसी भी चीज पर सही से अपना ध्यान नहीं लगा पाते हैं तो इससे उनमें अनिद्रा, चिंता, तनाव, परेशानी, गुस्सा, चिड़चिड़ापन जैसी दिक्कतें देखने को मिलती है। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप मून लाइट का सहारा ले सकते है और अपनी ये परेशानी काफी आसानी से दूर कर सकते हैं। 

4. दिलाता है अच्छी नींद, पित्त रोग में भी मददगार

अगर आप भी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इससे मुक्ति पाने के लिए मून लाइट का सहारा ले सकते है। चांद की रौशनी में समय बीताने से आपको सुकून मिलेगा और इससे आपको जल्दी ही नींद आ जाएगी। यही नहीं आयुर्वेद की अगर माने तो जो लोग कुछ वक्त तक चांद की रौशनी में समय बिताते है तो इससे उनकी पित्त रोग की समसा दूर हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :Mental Healthफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

बॉलीवुड चुस्की73 की उम्र में भी बेहद फिट हैं जीनत अमान, इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया फिटनेस सीक्रेट!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम