लाइव न्यूज़ :

मोमबत्ती से निकलने वाले धुएं से हल्के अस्थमा वाले लोगों के सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, शोध में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: September 4, 2023 13:08 IST

शोध में यह भी कहा गया है कि इस तरीके से घर में निकलने वाले धुंओं के बारे में गहरा चिंतन कर हम केवल अस्थमा वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए फेफड़ों की गंभीर समस्याओं, हृदय की समस्याओं और कैंसर के खतरे को कम करने में कामयाब हो सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देघर में मोमबत्ती जलाने और खाना पकाने से आपको दिक्कत हो सकती है। इससे निकलने वाले धुएं से हल्के अस्थमें वाले रोगियों को भी परेशानी हो सकती है। शोध में पाया गया है कि इससे युवा ज्यादा प्रभावित हो सकते है।

Health News: हाल में हुए एक नए शोध में यह पता चला है कि घर में मौजूद वायु प्रदूषण भी आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकते है। शोध के अनुसार, जब आप घर में खाना पकाते हैं या फिर आप मोमबत्तियां जलाते हैं तो इस हालत में उससे निकलने वाले धुएं से आपका हेल्थ खराब हो सकता है। 

इस स्टडी को पूरा करने के लिए 18 से 25 साल के युवकों पर शोध किया गया है जिन्हें हल्के अस्थमा से पीड़ित थे और पाया कि आमतौर पर फिट रहने वाले युवा भी इसके शिकार हो रहे है। ऐसे में इस स्टडी में क्या और खुलासा हुआ है, आइए जान लेते हैं। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

आरहस यूनिवर्सिटी के एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि जब किसी घर में हवा के बाहर निकलने के सही से इंतजाम नहीं होते है और इस घर में जब खाना पकाया जाता है या फिर मोमबत्ती जलाई जाती है तो इससे निकलने वाली धुंआ काफी खतरनाक होती है। इस धुंआ में हानिकारक छोटे-छोटे कण और गैस होते है जो सांस लेने पर शरीर के अंदर चला जाता है। 

स्टडी में पाया गया कि इससे लोगों को जलन, सूजन और डीएनए को नुकसान पहुंचने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा युवाओं में इस तरह के लक्षण पाए जाने को एक चिंताजनक बात कही है। 

केवल अस्थमा वाले मरीज ही नहीं बल्कि कोई भी हो सकता है प्रभावित

शोधकर्ताओं ने बताया कि घर में मौजूद इस तरह के वायु प्रदूषण से न केवल अस्थमा वाले मरीज बल्कि कोई भी आम इंसान इससे प्रभावित हो सकता है। उनका यह भी कहना है कि जिस तरीके से आने वाले कुछ महीने में फिर से सर्दी आने वाली है, इस सीजन में लोग खिड़की और दरवाजों को बंद कर घर में खाना बनाते है साथ में मोमबत्ती भी जलाते हैं। इस सीजन में ये समस्या और भी ज्यादा देखी जाती है। 

ऐसे में जानकार घर के अंदर अच्छी वायु गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर जोर देते है साथ ही उचित वेंटिलेशन का भी इंतजाम करने की बात कहते है। उनका कहना है कि इस तरीके से घर में निकलने वाले धुंओं के बारे में गहरा चिंतन कर हम केवल अस्थमा वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए फेफड़ों की गंभीर समस्याओं, हृदय की समस्याओं और कैंसर के खतरे को कम करने में कामयाब हो सकते है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब