लाइव न्यूज़ :

योनि में सूखापन, आंखों में खुजली का यह भी है एक बड़ा कारण

By उस्मान | Updated: May 3, 2018 15:23 IST

ओमेगा 7 अनसैचुरेटेड फैटी एसिड से आपकी आईज, स्किन, माउथ और इंटिमेट एरियाज को लुब्रीकेंट्स मिलता है।

Open in App

ओमेगा 3 फैटी एसिड की तरह ओमेगा 7 फैटी एसिड भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ओमेगा 7 अनसैचुरेटेड फैटी एसिड मछली और ओलिव ऑयल में पाया जाता है। इससे आपकी आईज, स्किन, माउथ और इंटिमेट एरियाज को लुब्रीकेंट्स मिलता है। अध्ययनों के अनुसार, ओमेगा 7 फैटी एसिड की कमी से आपको यह समस्याएं हो सकती हैं। 

1) ड्राई और रेड आईज

ऐसा माना जाता है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के 30 प्रतिशत लोग ड्राई आईज से पीड़ित हैं। कंप्यूटर, स्मार्ट फोन, टैबलेट और टीवी में पाए गए ब्लू-लाइट से यह समस्या हो सकती है। ओमेगा 7 की कमी से आपको ड्राईनेस, ब्लर विजन, बर्निंग और रेडनेस जैसी समस्या हो सकती है।  

2) ड्राई स्किन

ओमेगा 7 और ओमेगा 3 जैसे आवश्यक फैट विशेष रूप से कोलेजन के उत्पादन के लिए आवश्यक हैं। इसे स्किन पर लगाने से या खाने से स्किन हाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिनसे आपको त्वचा रोग, सोरायसिस और एक्जिमा से राहत मिलती है। 

यह भी पढ़ें- पीले दांतों को सफेद करने के 3 तरीके

3) वैजाइनल ड्राईनेस

ओमेगा 7 को एक नैचुरल लुब्रीकेंट्स माना जाता है। इसकी कमी से आपको मूत्र मार्ग और जननांगों में ड्राइनेस और जलन की समस्या हो सकती है। अगर आप दर्दनाक संभोग से बचना चाहती हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए।

4) ड्राई माउथ

40 फीसदी युवा ड्राई माउथ से प्रभावित होते हैं, खासकर महिलाएं को यह समस्या अधिक होती है। हालांकि यह समस्या लार-ग्रंथि के ख़राब होने की वजह से भी हो सकती है। ओमेगा 7 के सेवन से आपको इन लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- मुहासों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो इन 5 चीजों का करें सेवन 

ओमेगा 7 का कितना सेवन करें

कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र किया गया है कि कोई व्यक्ति एक दिन में इसके चार कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकता है। निर्माता आमतौर पर पहले दो हफ्तों के लिए चार कैप्सूल और उसके बाद दो कैप्सूल की सलाह देते हैं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब