लाइव न्यूज़ :

गुजरात और हरियाणा समेत देश के 17 बड़े राज्यों में घट रहा है लिंगानुपात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 15:43 IST

गुजरात में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं का अनुपात गिरकर अब 854 रह गया है।

Open in App

देश के 21 बड़े राज्यों में से 17 राज्यों में लिंगानुपात में भारी गिरावट देखी गयी है। निति आयोग द्वारा जारी इस रिपोर्ट में गर्भपात के मामले में जांच की जरूरत पर जोर दिया गया है।  

रिपोर्ट के अनुसार जन्म के समय लिंगानपात में 10 या उससे ज्यादा अंकों की गिरावट होने वाले राज्यों में से एक गुजरात भी है। जिसमें प्रति 1,000 पुरुषों पर 907 महिलाओं के अनुपात से गिरकर अब 1,000 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का अनुपात 854 रह गया है। यहां साल 2012 से 2015 के बीच 53 प्वाइंट्स की गिरावट दर्ज हुई है।

'स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत' की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के बाद हरियाणा का स्थान है। यहां 35 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बाद राजस्थान (32 अंक), उत्तराखंड (27 अंक), महाराष्ट्र (18 अंक), हिमाचल प्रदेश (14 अंक), छत्तीसगढ़ (12 अंक) और कर्नाटक (11 अंक) की गिरावट हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'प्री कंसेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम, 1994 को लागू करने और लड़कियों के महत्व के बारे में प्रचार करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत है।' 

साथ ही इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जन्म के समय लिंगानुपात के मामले में पंजाब में सुधार हुआ है। यहां 19 अंकों की वृद्धि हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 10 अंकों और बिहार में नौ अंकों की वृद्धि हुई है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :इंडियासेक्सलाइफस्टाइलगुजरातहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर