लाइव न्यूज़ :

2 केलों की कीमत तुम क्या जानो 'बोस', जीवन में ये 15 फायदे देते हैं 2 केले

By उस्मान | Updated: July 25, 2019 15:10 IST

इन दो केलों की वजह से राहुल को जरूर नुकसान हुआ हो लेकिन असल में केले खाने के जीवन में अनगिनत फायदे हैं।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो पिछले दो दिनों से इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। यह वीडियो चंडीगढ़ स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में राहुल ने बताया कि उन्होंने जिम में वर्कआउट करने के बाद दो केलों का ऑर्डर किया। जब उन्होंने दो केलों का बिल देखा तो, उन्हें बिलकुल भी यकीन नहीं हुआ। राहुल के अनुसार उन्हें दो केलों के लिए 442.50 रुपये चुकाने पड़े। 

वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि कौन कहता है कि फल आपकी जिंदगी के लिए नुकसानदायक नहीं हैं? मैं शूटिंग की वजह से फाइव स्टार होटल में ठहरा हुआ था। यहां वर्कआउट के बाद मैंने खाने के लिए दो केले ऑर्डर करे। केले के साथ एक बिल भी सामने आया, जिसमें दो केले पर जीएसटी लगाते हुए ब‍िल बना 442.50 रुपये। खैर, इन दो केलों की वजह से राहुल को जरूर नुकसान हुआ हो लेकिन असल में केले खाने के जीवन में अनगिनत फायदे हैं। चलिए हम बताते हैं- 

केले में विटामिन, आयरन और अन्य सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले में एफओऐस के तत्व पाए जाते हैं, जिससे पेट की बीमारियों में आराम मिलता है। केला शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है और शरीर को हमेशा ऊर्जावान रखता है। इसमें एंटी-ओक्सिडेंट्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिससे आपको कई समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। कई रिसर्च और एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि रोजाना सिर्फ दो केले खाने से आपकी सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं।

1) दिल के लिए लाभकारीकेले में फाइबर होता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। ब्रिटेन में ऑफ लीड्स यूनिवर्सिटी के अध्ययन से पता चला है कि केले में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों होता है जिससे कोरोनरी दिल के रोग और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

2) ऊर्जा का भंडार है केलाएक केले में 90 कैलोरी होती है, जो आपके शरीर को बहुत ज्यादा फायदा देती है। केले में कई पोषक तत्व होते है जो आपके शरीर की पाचन शक्ति और वजन घटाने में मदद करता है। रोजाना केले का सेवन करने से आप बीमारी से दूर रहेंगे और आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

3) पाचन शक्ति को करता है मजबूत आयुर्वेद में बताया गया है कि केले का खट्टा-मीठा स्वाद पाचन शक्ति की क्षमता को बढ़ाता है। इसका मीठा स्वाद शरीर में भारीपन महसूस कराता है। जबकि इसका खट्टा रस शरीर में उत्तेजना बढ़ाता है।

4) किडनी को रखता है स्वस्थकिडनी को स्वस्थ रखने के लिए पोटेशियम की जरूरत होती है, जो केले में भरपूर खनिज के रूप में मिलता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर के अध्ययन से पता चला है कि जो रोजाना दो और तीन केले खाते है, उन्हे 33 प्रतिशत किडनी से जुड़ी बिमारी कम होती है।

5) ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रितकेले में भरपूर पोटैशियम होने की वजह से ,यह ब्लड प्रेशर को और दिल की धड़कन को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा केले में भरपूर मिनरल होने की वजह से दिमाग का नियंत्रण भी बनाये रखता है।

रोजाना केले कच्चे खाने के फायदे

1) वजन कम करने में सहायकभूख को शांत करने में कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं। कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है और हम जंक फूड और दूसरी अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं जिससे आपको वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

2) डायबिटीज कंट्रोल करता हैअगर आपको डायबिटीज की शिकायत है और ये अपने शुरुआती रूप में है तो अभी से कच्चा केला खाना शुरू कर दें। ये डायबिटीज कंट्रोल करने की अचूक औषधि है।

3) हड्डियां बनती हैं मजबूतकच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है। कच्चे केले में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में सहायक है और साथ ही ये मूड स्व‍िंग की समस्या में भी फायदेमंद है।

4) इम्यून सिस्टम बनता है मजबूतकच्चा केला पोटैशियम का खजाना होता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही ये शरीर को दिनभर एक्टि‍व भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है।

काले धब्बे वाले केले खाने के फायदे

1) कैंसर से बचाने में सहायकजापानी शोधकर्ताओं ने पाया है कि जिन केलों में काले चकत्ते यानी ब्लैक स्पॉट होते हैं, वे हरे केले या जामुन से आठ गुना अधिक स्वस्थ्यवर्धक होते हैं। अमेजिंग स्टोरीज अराउंड द वर्ल्ड नामक शोधपत्र के अनुसार, अंगूर, सेब, तरबूज, अनानास और नाशपाती की तुलना में केले में सबसे ज्यादा एंटी कैंसर तत्व होते हैं।

2) अल्सर से बचाने में सहायकअल्सर के मरीजों के लिए यह फल एक औषधि के रूप में काम करता है व एसिड को नीयुट्रलाइज करता है। अल्सर में कच्चे केले का सेवन रामबाण औषधि है।

3) एनीमिया के लिए बेहतरएनीमिया के लिए भी केले को अच्छी औषधि माना गया है। केले के फलों में उच्च मात्रा में पाया जानेवाला आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा देता है। इसलिए एनिमिया से पीडित रोगियों को केला जरूर खाना चाहिए।

4) तनाव को करता है कमकेले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है जो तनाव को कम करने में भी मदद करता है। यह शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे मूड अच्छा होता है। विभिन्न शोधों के अनुसार अत्यंत तनाव की स्थिति में भी केले का फल आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है।

5) पेट के कीड़ों का करता है सफायापेट के कीड़े मारने तथा खून शुद्ध करने के लिये केलों की जड़ के अर्क सेवन लाभदायक है। इसके लिये लगभग एक किलो जल में 50 ग्राम केले की जड़ डालकर इतना गर्म करें कि जल की मात्रा आधी हो जाए। इसके बाद मिश्रण को छान लें। इस रस को पीने से पेड़ के कीड़ों का सफाया होता है।

6) अस्थमा के मरीजों के लिए बेहतर फलदमा के लिए एक पका केला छिलके सहित सेंकें। इसके बाद इसका छिलका हटा दें व केले के टुकड़े करके इस पर काली मिर्च पाउडर बुरक दें। इसे गरम ही दमा रोगी को खिलाएं तो लाभ होगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सकैंसरडायबिटीजवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवजन घटाएंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब