लाइव न्यूज़ :

सलमान, ऋतिक से भी खतरनाक बॉडी है पूजा बत्रा के नए पति नवाब शाह की, जानें फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Updated: July 12, 2019 17:00 IST

नवाब बेशक फिल्मों में वो मुकाम हासिल न कर पाए हों लेकिन फिटनेस के मामले में वो सलमान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रोफ तक को कड़ी टक्कर देते हैं।

Open in App

नवाब शाह को आपने 'टाइगर जिंदा है', 'भाग मिल्खा भाग' और 'डॉन 2' जैसी कई फिल्मों में देखा होगा। नवाब इन दिनों एक्ट्रेस पूजा बत्रा से शादी को ले चर्चा में है। बताया जा रहा है कि नवाब और पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी की है उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नवाब के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। कुछ दिनों पहले नवाब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमररैंग डाला है जिसमें दो हाथ दिख रहे हैं। लड़की के हाथ में चूड़ा नजर आ रहा है। नवाब अपने इंस्टाग्राम पर पूजा के साथ की कई फोटो डाल चुके हैं। इससे पहले एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं।

नवाब बेशक फिल्मों में वो मुकाम हासिल न कर पाए हों लेकिन फिटनेस के मामले में वो सलमान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रोफ तक को कड़ी टक्कर देते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी फौलादी बॉडी इन अभिनेताओं से भी ज्यादा खतरनाक है। नवाब अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं और स्ट्रिक्ट रूटीन की वजह से ही उन्हें ऐसा फौलादी बदन मिला है।

वर्कआउट प्लाननवाब अक्सर अपने फिटनेस से जुड़े वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। उनकी फिटनेस से लाखों लोगों को फिट रहने की प्रेरणा मिलती है। वो नियमित रूप से जिम जाते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और स्ट्रेचिंग शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग का भी शौक है जिससे उन्हें एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

डाइट प्लाननवाब अपने खानेपीने का खास ध्यान रखते हैं। वो ऑयली, मीठा और ज्यादा नमक वाला खाने से बचते हैं। आमतौर पर उनके खाने में ज्यादा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शामिल होती हैं। वो ज्यादातर घर का खाना खाते हैं जिसमें दाल, चावल, हरी सब्जी जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके अलावा वो फलों का भी खूब सेवन करते हैं और खूब पानी पीते हैं।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सवजन घटाएंमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीसलमान खानऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम